छत्तीसगढ़भिलाई

जयंती स्टेडियम में शिव महापुराण कथा के बाद नगर निगम ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान….

भिलाई। नगर निगम भिलाई क्षेत्र के जयंती स्टेडियम में आयोजित शिव महापुराण कथा का भव्य समापन श्रद्धा और अनुशासन के अद्भुत संगम के साथ हुआ। इस सात दिवसीय धार्मिक आयोजन में प्रत्येक दिन तीन से चार लाख श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचे, जिससे पूरे स्टेडियम परिसर में भारी भीड़ और उसके साथ ही काफी मात्रा में कचरा एकत्रित हो गया था।

कथा समापन के ठीक अगले दिन नगर निगम भिलाई और आयोजन समिति ने मिलकर सफाई अभियान चलाया। निगम प्रशासन की तत्परता और आयोजन समिति की सक्रियता से एक ही दिन में संपूर्ण जयंती स्टेडियम और आसपास के क्षेत्र की सफाई कर दी गई।

300 से अधिक सफाई कर्मचारी उतारे गए मैदान में 

इस अभियान में नगर निगम के 300 से अधिक सफाई कर्मचारियों को तैनात किया गया था। सभी कर्मचारियों ने अलग-अलग टीमों में बंटकर स्टेडियम के प्रत्येक कोने, बैठने की व्यवस्था, मंच स्थल, और बाहर के मार्गों की सफाई की। इसके अलावा जब तक कथा चल रही थी, रोज 170 सफाई कर्मचारियो की ड्यूटी तीन पाली में लगाई थी। जो देर रात तक सफाई करते थे।

जनप्रतिनिधियों ने भी लगाया झाड़ू

विशेष बात यह रही कि भिलाई के महापौर नीरज पाल और आयोजन समिति के अध्यक्ष व भिलाई के उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह भी सफाई कर्मचारियेां के साथ सुबह 6 बजे सफाई करने कथा स्थल पर पहुंचे। सफाई कर्मचारियों के साथ खुद भी झाड़ू लगाई और सफाई अभियान में भाग लिया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

आयोजक एवं उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने कहा –

“शिव महापुराण कथा जैसे भव्य आयोजन के समय और समापन के बाद जिस तरह से नगर निगम भिलाई की पूरी टीम ने सफाई अभियान चलाया, वह सराहनीय है। विशेष रूप से हमारे सफाई कर्मचारी जिन्होंने सुबह से लेकर शाम तक पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया है, वे वास्तव में बेहद सराहनी है। मैं नगर निगम के प्रत्येक सदस्य और सफाई मित्रों के प्रति हृदय से आभार प्रकट करता हूं। यह टीमवर्क और समर्पण का श्रेष्ठ उदाहरण है।”

महापौर नीरज पाल ने कहा –

“भिलाई शहर न केवल सांस्कृतिक आयोजनों के लिए जाना जाता है, बल्कि यहां की सफाई व्यवस्था और जन-जागरूकता भी उदाहरणीय है। यह हमारे शहर की पहचान है कि हम बड़े से बड़े आयोजन के बाद भी साफ-सुथरा वातावरण बनाए रखते हैं।”

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button