कैरियररोजगार

Jobs: बिना परीक्षा भारत सरकार की कंपनी में एंट्री का मौका,1123 पदों पर वैकेंसी…

Jobs: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है.ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने अप्रेंटिसशिप के लिए 1123 पदों पर भर्ती निकाली है. खास बात ये है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी और सैलरी भी 4 हजार रुपये तक मिलेगी.

eastern coalfields vacancy 2025: किन पदों पर है वैकेंसी?

इस भर्ती में कुल 1123 पद हैं जो दो कैटेगरी में बंटे हैं:
पीजीपीटी (पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम ट्रेनी): 280 पद
पीडीजीटी (पोस्ट डिप्लोमा ग्रेजुएट ट्रेनी): 843 पद

Sarkari Jobs eligibility: कितना पढ़ा लिखा होना चाहिए?

इस नौकरी के लिए आपको अपने सब्जेक्ट में डिप्लोमा या ग्रेजुएशन में कम से कम 55% अंक चाहिए.
अच्छी खबर ये है कि इस भर्ती के लिए अभी तक कोई उम्र सीमा का जिक्र नहीं किया गया है यानी, अगर आपकी क्वालिफिकेशन फिट बैठती है तो उम्र की टेंशन छोड़ दीजिए.

Sarkari naukri Salary: कितनी मिलेगी सैलरी?

पीजीपीटी अप्रेंटिस: हर महीने 4,500 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा.
पीडीजीटी अप्रेंटिस: हर महीने 40,00 रुपये मिलेंगे.

govt jobs selection process: कैसे मिलेगी नौकरी?

इस भर्ती में कोई पेपर नहीं देना है.सेलेक्‍शन प्रोसेस सरल है.इसके लिए सबसे पहले आपकी क्वालिफिकेशन के आधार पर आपका नाम शॉर्टलिस्ट होगा.फ‍िर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होंगे.आपके कागजात चेक किए जाएंगे.मेडिकल एग्जाम होगा जिसके तहत आपका फिटनेस टेस्ट किया जाएगा.

Sarkari Naukri documents: जरूरी कागजात: क्या-क्या लेकर रखें?

अप्लाई करने से पहले इन डॉक्यूमेंट्स को तैयार रखें.
10वीं की मार्कशीट: ये आपकी बेसिक क्वालिफिकेशन दिखाएगी.
डिप्लोमा या डिग्री की फाइनल ईयर की मार्कशीट.
NATS पोर्टल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट:इसके बिना काम नहीं बनेगा.
पहचान के लिए ई-आधार कार्ड.
बैंक डिटेल्स,SC/ST/OBC सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटो. ये सभी दस्‍तावेज अप्‍लाई करने से पहले रख लें.

How to apply for Apprenticeship: अप्लाई कैसे करें?

नौकरी पाने का रास्ता बिल्कुल आसान है.बस इन स्टेप्स को फॉलो करें-

सबसे पहले NATS पोर्टल (National Apprenticeship Training Scheme) पर जाएं.
वहां रजिस्ट्रेशन करें और अपनी प्रोफाइल में सारी डिटेल्स भरें.
सर्च बार में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ढूंढें.
अप्रेंटिसशिप के लिए अप्लाई करने का ऑप्शन चुनें.
सारे जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें.

ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में एंट्री का अच्‍छा मौका है. बिना किसी परीक्षा के सरकारी कंपनी में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है.अगर आपके पास डिप्लोमा या डिग्री है तो देर न करें.NATS पोर्टल पर जाकर आज ही अप्लाई करें. यहां देखें पूरा नोटिफ‍िकेशन 

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button