
Union Bank Recruitment 2025: यदि आप बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं और आपके पास मैनेजमेंट की डिग्री के साथ अनुभव भी है, तो यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank) की यह भर्ती आपके लिए एक शानदार मौका है. समय रहते आवेदन करें और अपने करियर को नई दिशा दें. इसके लिए यूनियन बैंक ने वेल्थ मैनेजर (स्पेशलिस्ट ऑफिसर) के पदों के लिए भर्तियां निकाली है. उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे यूनियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू हो चुकी है.
यूनियन बैंक के इस भर्ती के माध्यम से कुल 250 पदों पर बहाली की जाएगी. अगर आप भी बैंक में नौकरी की चाहत रखते हैं, तो 25 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे नीचे दिए गए इन बातों को ध्यान से पढ़ें.
यूनियन बैंक में नौकरी पाने की योग्यता
उम्मीदवार जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान और विश्वविद्यालय से MBA, PGDM, PGDBM, PGDBA या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए. साथ ही, उम्मीदवार के पास कम से कम 3 वर्ष का संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव भी होना अनिवार्य है.
यूनियन बैंक में नौकरी पाने की आयु सीमा
आवेदन करने की न्यूनतम आयु: 25 वर्ष
आवेदन करने की अधिकतम आयु: 35 वर्ष
आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.
यनियन बैंक में फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्क
SC / ST / PwBD उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क- 177 रुपये
अन्य सभी श्रेणियां के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क-1180 रुपये
यूनियन बैंक में चयन होने पर मिलेगी सैलरी
जिस किसी भी उम्मीदवार का चयन इन पदों के लिए होता है, तो उन्हें सैलरी के तौर पर 64820-2340(1)-67160-2680(10)-93960 रुपये भुगतान किया जाएगा.
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




