
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में “कोक ओवन बैटरी-7 और कोक ओवन बैटरी-8 के पुनर्निर्माण” परियोजना के अंतर्गत 08 अगस्त 2025 को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई। इस दिन कोक ओवन बैटरी-7 के अस्थायी हीटिंग कार्य की औपचारिक शुरुआत की गई।
कोक ओवन बैटरी के औपचारिक लाइट-अप का शुभारंभ निदेशक प्रभारी (सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र) चित्त रंजन महापात्र ने किया, जिससे हीटिंग प्रक्रिया की शुरुआत हुई। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) एस. मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) प्रवीण निगम, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (खदान) बिपिन कुमार गिरी, कार्यपालक निदेशक (संकार्य) राकेश कुमार तथा कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. रवींद्रनाथ एम उपस्थित थे।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों में मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं–कमर्शियल) अनुराग उपाध्याय, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) उन्मेष भारद्वाज, मुख्य महाप्रबंधक (सीओ एंड सीसीडी) एवं प्रोजेक्ट ओनर तुलाराम बेहरा, तथा मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सीईटी-भिलाई उप-केंद्र) प्रणय कुमार उपस्थित रहे।
इनके साथ ही मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एम एंड यू) बिजय कुमार बेहरा, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) मानश गुप्ता एवं मुख्य महाप्रबंधक (ईएमडी) पी. वी. वी. एस. मूर्ति भी उपस्थित रहे। यह परियोजना, सीओबी-7 और सीओबी-8 के लगभग पांच दशक पूर्व कमीशनिंग के बाद पहली बार की जा रही है, जिसमें दोनों बैटरियों के डेक स्लैब को हटाकर पुनर्निर्माण किया गया।
कार्य की जटिलता को देखते हुए इसके क्रियान्वयन में सूक्ष्म-स्तरीय योजना, महत्वपूर्ण गतिविधियों की पहचान, तथा सामग्री आपूर्ति की निरंतर वास्तविक-समय निगरानी आवश्यक रही, ताकि समयबद्धता सुनिश्चित की जा सके। सीओबी-7 की तैयारी और हीटिंग कार्य एम/एस सीयूआई, यूक्रेन की तकनीकी विशेषज्ञता के तहत संपन्न हुआ, जिसके प्रतिनिधियों में एस. क्रावचेंको, सुश्री मातकोवा, सुश्री नतालिया, बिलुसोव लूरी, मिगोंको ओलेक्ज़ांद्र तथा अन्य विशेषज्ञ सम्मिलित थे।
परियोजना का कार्यान्वयन मेसर्स भिलाई इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (बीईसी) द्वारा किया जा रहा है, जिसकी ओर से राजीव जैन उपस्थित रहे। परियोजना टीम का नेतृत्व महाप्रबंधक प्रभारी (परियोजनाएं : कोक, एसपीएस एवं ओएचपी) अरविंद गुप्ता ने परियोजना प्रबंधक के रूप में किया।
जबकि महाप्रबंधक (सीओ एंड सीसीडी) ओ. पी. भट्ट परियोजना संयोजक रहे। निष्पादन दल में सुमन मित्रा, जेरी निनान, रजनीश श्रीवास्तव, अजीत कुमार गुप्ता, अशोक लाकड़ा, अशोक जसवानी, अनिरुद्ध भगवत, सुधेश चौरेसिया, संदीप मुखर्जी, नितिन देशलारे, सागर साहू, मनोज कुमार श्रीवास्तव, सुमित अग्ने, उमेश कुमार साहू और प्रशांत देशपांडे शामिल थे।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को सीओ एंड सीसीडी शॉप तथा ईएमडी विभाग के निरंतर सहयोग और समर्थन से संभव बनाया गया।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




