छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

“सुरक्षा मित्र” समारोह में संविदा कर्मचारियों को किया गया पुरस्कृत…

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के केंद्रीय यांत्रिक संगठन द्वारा “सुरक्षा मित्र” के अंतर्गत संविदा कर्मचारियों को सुरक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह समारोह मुख्य महाप्रबंधक (यांत्रिकी) प्रमोद कुमार के नेतृत्व व अध्यक्षता में भवन क्र. 2 के सभागार में आयोजित किया गया।

“सुरक्षा मित्र” के अंतर्गत चयनित कर्मियों का चयन सुरक्षा इंजीनियरिंग विभाग द्वारा निर्धारित मानदंडों के आधार पर किया गया। पुरस्कृत कर्मचारियों में शामिल हैं- सी.एम.एम. विभाग से: अमरजीत सिंह, एम. साजी, वीरेंदर देवांगन, परमेश्वर कुमार, गौकरण, टी.सी. अलेंद्र, भोला राम, जीतेन्द्र, हीरालाल, राकेश कुमार, सी.ई.डी. विभाग से: अखिलेश, अर्जुन सिंह, महेश, प्लांट गैरेज से: लखन लाल साहू, नरोत्तम लाल, ई.डी.डी. विभाग से: प्रीतम, मेकेनिकल सर्विसेस (ई.बी.एस.आई.) से: ईश्वर, मेकेनिकल सर्विसेस (टी एंड टी) से: पुनीत तथा मेकेनिकल से: आर. विजय कुमार, सुश्री वहीदा बेगम। विजेताओं को सेलम इस्पात संयंत्र में निर्मित उपयोगी उत्पाद पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में प्रमोद कुमार ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि संविदा कर्मचारियों की संयंत्र संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका है और सुरक्षा के प्रति उनकी जागरूकता अन्य कर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने शून्य-दुर्घटना के प्रण को दोहराते हुए सभी कर्मियों से आग्रह किया कि वे सुरक्षित कार्य शैली अपनाएं और विशेष रूप से नए कर्मचारियों को सुरक्षा के विषय में जागरूक करें।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (यांत्रिकी सेवाएं) आशीष घोष, महाप्रबंधक (सी.ई.डी.) राकेश पांडे, महाप्रबंधक (सी.एम.एम.) सुनील कुमार, महाप्रबंधक (सी.एम.एम.) पी. जॉन वर्गीस, , महाप्रबंधक (सी.एम.एम) जी. श्रीनिवास राव, महाप्रबंधक (प्लांट गैरेज) प्रदीप्ता भौमिक, महाप्रबंधक (यांत्रिकी सेवाएं) मंदीप सिंह भोगल सहित संयंत्र के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन सहायक महाप्रबंधक (सी.एम.एम.) अनिल कुमार भावे द्वारा तथा संचालन सहायक महाप्रबंधक (सी.एम.एम.) के. नीलाधर ने किया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button