
दुर्ग – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दीपक कुमार त्रिपाठीके निवासी आजाद चौक राम नगर वैशाली नगर द्वारा *थाना जामुल उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 23.07.2025 को देवपाल पर्वत का दोस्त फोन कर बोला की शंकरार्चाय अस्पताल जाना है।
कहकर अपने साथ लेकर निकला, जो पहले गोकुलधाम लेकर आया जहां पहुंचने पर पहले से ही इसका दोस्त देवपाल पर्वत खड़ा था जो धमकी देते हुए इसके पास रखा मोबाईल एवं नगदी 6,000/- रूपये को झपट लिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जामुल पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रार्थी के बताये हुलिया एवं मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी देवपाल पर्वत एवं संदीप सिरोमणी को राम नगर सुपेला से घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए झपटमारी की मशरूका को बरामद कराये।
आरोपियों को आज दिनांक 04.08.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि राजेश साहू, आरक्षक चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, रूपनारायण बाजपेयी, तिरिथ बंजारे, राधेलाल यादव, दीपक सिंह का विशेष योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी:-
01.देवपाल पर्वत पिता स्व. धर्मपाल पर्वत उम्र 40 साल निवासी छुट्टन साव का किराया का मकान आजाद चौक राम नगर थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग
02.संदीप सिरोमणी पिता राम सिरोमणी उम्र 40 साली निवासी राम नगर थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग छ.ग.
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




