अपराधछत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

थाना जामुल पुलिस की कार्यवाही: धारदार हथियार लेकर गुण्डागर्दी करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग। ज्ञात हो कि दिनांक 04.08.2025 को रात्रि में थाना जामुल पुलिस को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिला की हेमंत कुमार जोशी नामक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से धारदार हथियार चाकू रखकर शीतला तालाब के पास छावनी में सांस्कृतिक कार्यक्रम में आकर आने – जाने वाले लोगो को डरा – धमका रहा है।

जामुल पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को आता देख संदेही भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना नाम हेमंत कुमार जोशी पिता स्व. बैशाखु राम जोशी उम्र 18 साल निवासी तीन तालाब लक्ष्मी चौक सेक्टर 11 खुर्सीपार का रहने वाला बताया।

आरोपी के कब्जे से धारदार हथियार चाकू जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा, उनि पुनीतराम सूर्यवंशी, आर. राधे यादव, दीपक सिंह, रूपनारायण बाजपेयी, तिरथ बंजारे, संतोष कोमा का विशेष योगदान रहा।

की गई कार्यवाही:-

अपराध क्रमांक:- 656/2025

धारा:- 25, 27 आर्म्स एक्ट

जप्ती:- धारदार हथियार चाकू

गिरफ्तार आरोपी :- हेमंत कुमार जोशी पिता स्व. बैशाखु राम जोशी उम्र 18 साल निवासी तीन तालाब लक्ष्मी चैक सेक्टर 11 खुर्सीपार

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button