छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

छोटी-छोटी पर महत्वपूर्ण जानकारी…पढ़े पूरी खबर…

सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने पात्र अभ्यर्थियों से 12 अगस्त 2025 तक आवेदन पत्र आमंत्रित

दुर्ग / छत्तीसगढ़ शासन आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर प्रोत्साहन योजना वर्ष 2010 के अंतर्गत प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर एक लाख रूपए प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान है।

इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र अभ्यर्थियों से 12 अगस्त 2025 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है, जिसमें पात्रता की शर्तें एवं आवेदन प्रारूप उपलब्ध हैं।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आवेदन पत्र भरकर आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, ब्लॉक-डी, भूतल, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर में अंतिम तिथि तक जमा कर सकते हैं और पावती प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र समय सीमा में रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भेजा जा सकता है।

राज्य स्तरीय रोजगार मेला, माह सितम्बर के प्रथम सप्ताह रायपुर में

दुर्ग / छत्तीसगढ़ शासन, कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के अंतर्गत संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण के निर्देशानुसार राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन माह सितम्बर 2025 के प्रथम सप्ताह में रायपुर में होना प्रस्तावित है, जिसके लिए निजी क्षेत्र के तकनीकी एवं गैर तकनीकी क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न सेक्टर जैसे-आई.टी, कम्प्यूटर, हॉस्पिटल, हॉस्पिटालिटी,

फार्मेसी, सेल्स एवं मार्केटिंग, बैंकिंग, फाईनेंस एवं एकाउटिंग, इंश्योरेंस, सर्विस सेक्टर आदि के लगभग 10 हजार रिक्त पदों के लिए रोजगार मेला में भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। रोजगार मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग शैक्षणिक योग्यताधारी आवेदक भाग ले सकते हैं। नियोजक एवं आवेदक दोनों के लिए पंजीयन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।

सभी प्रतिभागियों को छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग की वेबसाइट www.erojgar.cg.gov.in पर जाकर अनिवार्य रूप से पंजीयन कराना होगा। बिना पंजीयन के आवेदकों को मेले में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पंजीयन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

प्री-इंजीनियरिंग एवं प्री-मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी हेतु अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग से आवेदन आमंत्रित

दुर्ग / छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा राज्य के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के 12वीं कक्षा उत्तीर्ण 100 विद्यार्थी (अनुसूचित जनजाति 64 एवं 26 अनुसूचित जाति) जो ड्राप लेकर प्री-इंजीनियरिंग एवं प्री-मेडिकल की तैयारी करना चाहते हैं।

ऐसे इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से 11 अगस्त शाम 4 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक पात्र अभ्यर्थी जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय (कलेक्ट्रेट परिसर) में अपने आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र का प्रारूप, पात्रता की शर्तें, परीक्षा केंद्र, चयन प्रक्रिया एवं परीक्षा परिणाम से संबंधित समस्त जानकारी विभाग की वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in पर उपलब्ध है, जिसे अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button