
भिलाई – देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को होने वाली मन की बात के 124 वें एपिसोड दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन में जिला संगठन के अंतर्गत आने वाले दुर्ग शहर विधानसभा दुर्ग ग्रामीण विधानसभा पाटन विधानसभा में विधानसभा स्तर पर व्यापक तैयारी एवं बैठक के की गई।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक दुर्ग शहर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 16 बूथ क्रमांक 24 में संचालित कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर छात्र-छात्राओं के बीच श्रवण की दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव वार्ड क्रमांक 2 में, महापौर अलका बाघमार वार्ड क्रमांक 48 में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के साथ श्रवण करने वालों में उनके साथ झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक धर्मेंद्र यादव, राहुल पंडित महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मौसमी ताम्रकार उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का हर एपिसोड प्रेरणादायक और आत्मसात करना वाला होता है उनके द्वारा हमारे देश की भौगोलिक स्थिति सांस्कृतिक विरासत खेलकूद से जुड़ी गतिविधियों के बारे में और विभिन्न पहेलियां पर जानकारी प्राप्त होती है।
124वें एपिसोड में उन्होंने बताया कि कभी-कभी सबसे बड़ा उजाला वहीं से फूटता है, जहाँ अंधेरे ने सबसे ज्यादा डेरा जमाया हो। ऐसा ही एक उदाहरण है झारखंड के गुमला ज़िले का। एक समय था, जब ये इलाका माओवादी हिंसा के लिए जाना जाता था ।बासिया ब्लॉक के गांव वीरान हो रहे थे। लोग डर के साये में जीते थे। रोज़गार की कोई संभावना नज़र नहीं आती थी।
ज़मीनें खाली पड़ी थी और नौजवान पलायन कर रहे थे, लेकिन फिर, बदलाव की एक बहुत ही शांत और धैर्य से भरी हुई शुरुआत हुई। भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात में ओमप्रकाश साहू जी नाम के एक युवक ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया।
उन्होंने मछली पालन शुरू किया फिर अपने जैसे कई साथियों को भी इसके लिए प्रेरित किया। उनके इस प्रयास का असर भी हुआ। जो पहले बंदूक थामे हुए थे, अब मछली पकड़ने वाला जाल थाम चुके हैं। ओमप्रकाश साहू जी की शुरुआत आसान नहीं थी। विरोध हुआ, धमकियां मिलीं, लेकिन हौंसला नहीं टूटा। जब ‘प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना’ आई तो उन्हें नई ताकत मिली।
सरकार से training मिली, तालाब बनाने में मदद मिली और देखते-देखते, गुमला में, मत्स्य क्रांति का सूत्रपात हो गया | आज बासिया ब्लॉक के 150 से ज्यादा परिवार मछली पालन से जुड़ चुके हैं। कई तो ऐसे लोग हैं जो कभी नक्सली संगठन में थे, अब वे गांव में ही, सम्मान से जीवन जी रहे हैं और दूसरों को रोजगार दे रहे हैं। गुमला की यह यात्रा हमें सिखाती है – अगर रास्ता सही हो और मन में भरोसा हो तो सबसे कठिन परिस्थितियों में भी विकास का दीप जल सकता है।
श्री कौशिक ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात के संबोधन में कहा कि क्या आप जानते हैं Olympics के बाद सबसे बड़ा खेल आयोजन कौन सा होता है? इसका उत्तर है – ‘World Police and Fire Games’. दुनिया-भर के पुलिसकर्मी, fire fighters, security से जुड़े लोग उनके बीच होने वाला sports tournament. इस बार ये tournament अमेरिका में हुआ और इसमें भारत ने इतिहास रच दिया।
भारत ने करीब-करीब 600 मेडल जीते। 71 देशों में हम top-three में पहुंचे। उन वर्दीधारियों की मेहनत रंग लाई जो दिन-रात देश के लिए खड़े रहते हैं। हमारे ये साथी अब खेल के मैदान में भी झंडा बुलंद कर रहे हैं। मैं सभी खिलाड़ियों और coaching team को बधाई देता हूँ। वैसे आपके लिए ये भी जानना दिलचस्प होगा कि 2029 में ये games भारत में होंगे।
दुनिया-भर से खिलाड़ी हमारे देश आएंगे। हम उन्हें भारत की मेहमान-नवाज़ी दिखाएंगे, अपनी खेल संस्कृति से परिचय कराएंगे
भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात के संबोधन में कहा कि भोपाल की एक team का नाम है ‘सकारात्मक सोच’ इसमें 200 महिलायें हैं।
ये सिर्फ सफाई नहीं करती, सोच भी बदलती हैं। एक साथ मिलकर शहर के 17 पार्कों की सफाई करना, कपड़े के थैले बांटना, इनका हर कदम एक संदेश है। ऐसे प्रयासों की वजह से ही भोपाल भी अब स्वच्छ सर्वेक्षण में काफी आगे आ गया है। लखनऊ की गोमती नदी team का जिक्र भी जरूरी है।
10 साल से हर रविवार, बिना थके, बिना रुके इस team के लोग स्वच्छता के काम में जुटे हैं | छत्तीसगढ़ के बिल्हा का उदाहरण भी शानदार है। यहां महिलाओं को waste management की training दी गई, और उन्होंने मिलकर, शहर की तस्वीर बदल डाली | गोवा के पणजी शहर का उदाहरण भी प्रेरक है।
वहां कचरे को 16 category में बांटा जाता है और इसका नेतृत्व भी महिलाएं कर रही हैं। पणजी को तो राष्ट्रपति पुरुस्कार भी मिला है। साथियो, स्वच्छता सिर्फ एक वक्त का, एक दिन का काम नहीं है। जब हम साल में हर दिन, हर पल स्वच्छता को प्राथमिकता देंगें तभी देश स्वच्छ रह पाएगा।
हम कुल मिलाकर कहें की हर बार की तरह मन की बात का हमें प्रेरणा देने वाली रही मन की बात श्रवण करने वालों में निवृत्तमान जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य उषा टावरी चंद्रिका चंद्राकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये, दिलीप साहू , विनायक नातू,कांतिलाल जैन, अरविंदर खुराना मन की बात कार्यक्रम के जिला प्रभारी संतोष सोनी शह प्रभारी राजा खोखर मंत्री पवन शर्मा बोधन यादव आशीष निमजे दीपक चोपड़ा मनोज मिश्रा सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल कार्यालय मंत्री मनोज सोनी सह कार्यालय मंत्री अनूप सोनी मीडिया प्रभारी राजा महोबिया सह प्रभारी राकेश दुग्गड आईटी सेल संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, सोशल मीडिया सह संयोजक नारायण दत्त तिवारी वरिष्ठ भाजपा नेता शिव चंद्राकर कांतिलाल बोथरा, अजय तिवारी मंडल अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा, कमलेश फेकर कौशल साहू मनमोहन शर्मा बंटी चौहान कमलेश साहू कमलेश चंद्राकर धर्मेंद्र सिन्हा ज्योति प्रकाश साहू रानी बंछोर अनुपम साहू राजू जंघेल शीतला ठाकुर लिकेश्वर देशमुख हेमंत सिन्हा लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट बीरबल पटेल मन की बात कार्यक्रम के विधानसभा प्रभारी हर्षा चंद्राकर आसिफ अली अरविंद पटेल मुकेश बेलचंदन डां मानसी गुलाटी डां राहुल गुलाटी गणेश निर्मलकर डॉ सुनील साहू विजय ताम्रकार सुनील अग्रवाल मदन वढई रितेश शर्मा नितेश साहू नवीन पवार राजेश सिंह राजपूत अनिकेत यादव नवीन साहू दिनेश नालोडे गायत्री वर्मा सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता ने मन की बात श्रवण की।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




