अन्‍यछत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

छोटी-छोटी पर महत्वपूर्ण जानकारी…पढ़े पूरी खबर…

जिले में अब तक 406.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

दुर्ग / जिले में 1 जून 2025 से 25 जुलाई 2025 तक 406.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 532.3 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 327.4 मिमी. तहसील भिलाई-3 में दर्ज की गई है।

इसके अलावा तहसील बोरी में 369.0 मिमी, तहसील अहिवारा में 485.4 मिमी, तहसील धमधा में 328.8 मिमी और तहसील दुर्ग में 396.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 25 जुलाई 2025 को तहसील दुर्ग में 1.8 मिमी, तहसील धमधा में 0.0 मिमी, तहसील पाटन में 0.0 मिमी, तहसील बोरी में 8.0 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 0.0 मिमी और तहसील अहिवारा में 0.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

पंडित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना वर्ष 2025-26 के कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी

दुर्ग / पंडित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना वर्ष 2025-26 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा प्रयास आवासीय विद्यालय मालवीय नगर चौक दुर्ग में आयोजित किया गया था, जिसका परीक्षा परिणाम जारी किया जा चुका है। परीक्षा परिणाम कार्यालयीन समय में अवलोकन किया जा सकता है। परीक्षा परिणाम में यदि कोई दावा आपत्ति हो तो साक्ष्य अभिलेख 26 जुलाई तक प्रस्तुत किया जा सकता है।

पीएमश्री योजना अंतर्गत स्पेशल एजुकेटर पदांकन के लिए आवेदन 30 जुलाई तक

दुर्ग / पीएमश्री योजना अंतर्गत स्पेशल एजुकेटर के पदांकन के लिए आवेदन 30 जुलाई 2025 तक आमंत्रित है। शासकीय पीएमश्री प्राथमिक शाला बानबरद के लिए एक पद और शासकीय पीएमश्री प्राथमिक शाला रूआबांधा के लिए 3 पद की पदांकन की जाएगी।

स्पेशल एजुकेटर हेतु निश्चित मानदेय 20 हजार रूपए प्रतिमाह प्रदाय किया जाएगा। जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा दुर्ग से मिली जानकारी अनुसार इच्छुक आवेदक अपना आवेदन स्वयं अथवा पंजीकृत डाक से जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा दुर्ग की ओर 30 जुलाई 2025 तक कार्यालय समय में उपलब्ध करा सकते हैं। विस्तृत जानकारी हेतु जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा दुर्ग के सूचना पटल पर कार्यालयीन समय में अवलोकन कर सकते हैं।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button