छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

बीएसपी के संविदा कर्मियों ने प्रस्तुत किया ‘सुरक्षा नाट्य समारोह’….

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के महात्मा गांधी कला मंदिर में दिनांक 23 जुलाई 2025 को सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग के सौजन्य से संविदा श्रमिकों द्वारा ‘सुरक्षा नाट्य समारोह’ का आयोजन कार्यपालक निदेशक (संकार्य) राकेश कुमार के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह के अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (लौह) तापस दासगुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) देबदत्त सत्पथी, संयंत्र के विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, सुरक्षा अधिकारी, संविदा श्रमिक, सेफ्टी वॉरियर्स उपस्थित रहे।

कार्यपालक निदेशक (संकार्य) के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य “विजुअल कम्युनिकेशन” के द्वारा सुरक्षा संदेशो को जमीनी स्तर पर कार्मिको तक पहुँचाना, कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति रचनात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना एवं श्रमिकों को सुरक्षा संस्कृति के प्रति और अधिक जागरूक बनाना था।

‘सुरक्षा नाट्य समारोह’ में प्रस्तुत नाटक के माध्यम से तीन सुरक्षा मानकों परमिट- टू -वर्क , इलेक्ट्रिकल स्टैंडर्ड और हजार्ड कण्ट्रोल के विषय में मनोरंजक एवं सहज तरीके से कार्मिकों को जागरूक किया गया। इस नाट्य प्रस्तुति ने सुरक्षा के इन आवश्यक पहलुओं को रोचक मंचन के माध्यम से स्पष्ट कर, कर्मचारियों को उनकी व्यावहारिक महत्ता से परिचित करायाI

कार्यक्रम में एसएमएस-3, पीबीएस एवं वाटर मैनेजमेंट विभाग के संविदा कार्मिकों की तीन टीमों ने प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुतियाँ दीं, जिनकी रचनात्मकता, प्रतिबद्धता एवं मंचीय सशक्तता ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया। साथ ही सभी प्रतिभागी नाट्य कलाकारों को उपहार भेंट कर उनके प्रयासों की सराहना भी की गई।

इस अवसर पर अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कार्यपालक निदेशक (संकार्य) राकेश कुमार ने कहा कि, “कार्यस्थल पर सुरक्षा का दायरा केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक 360 डिग्री की समग्र सोच होनी चाहिए, जिसमें हर श्रमिक की भागीदारी अनिवार्य है।” उन्होंने इस प्रकार के अभिनव आयोजनों को श्रमिकों की सहभागिता एवं सुरक्षा के प्रति सजगता का सशक्त माध्यम बताया।

आयोजन के संयोजक महाप्रबंधक (एसएमएस-3) श्रीमती पुष्पा एम्ब्रोज, सहायक महाप्रबंधक (एसईडी) शोवन घोष एवं सहायक प्रबंधक (सुरक्षा अभियांत्रिकी) अखिल मिश्रा सहित सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग के अन्य अधिकारीयों का कार्यक्रम के आयोजन में विशेष योद्गन रहा। कार्यक्रम के समापन पर महाप्रबंधक प्रभारी (सुरक्षा अभियांत्रिकी) एस.के. अग्रवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक (एलए – राजभाषा) जितेन्द्र दास मानिकपुरी ने किया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button