chhattisgarhछत्तीसगढ़भिलाई

भिलाई में धूमधाम से मनाया गया ट्रांसपोर्ट व्यवसायी इन्द्रजीत सिंह छोटू का जन्मदिन, हजारों लोगों ने दी शुभकामनाएं…

भिलाई – ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज कार्यालय में भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर इन्द्रजीत सिंह छोटू का जन्मदिन रविवार को भव्यता और उत्साह के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर हजारों की संख्या में राजनीतिक, सामाजिक व आम लोग उन्हें बधाई देने पहुंचे।

इन्द्रजीत सिंह छोटू ने दिन की शुरुआत मां के चरण स्पर्श और गुरुद्वारा में माथा टेककर की, इसके बाद अपने कार्यालय पहुंचे जहां समर्थकों, दोस्तों और शुभचिंतकों की भीड़ पहले से इंतज़ार कर रही थी।

ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कार्यालय में फूलों और मिठाइयों का अंबार के साथ हर तरफ बधाई देने वालों की लंवी कतारें थीं जिससे माहौल में उल्लास और इन्द्रजीत सिंह छोटू के प्रति अपनापन साफ झलक रहा था।

मेहमानों के लिए विशेष भोजन और चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। साथ ही बालाजी ब्लड बैंक की ओर से रक्तदान शिविर भी आयोजन स्थल पर लगाया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।

इस खास मौके पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय, उद्योगपति दीपक अग्रवाल, ट्रक संगठन के महासचिव मलकीत सिंह, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के भाई धर्मेंद्र यादव सहित कई राजनीतिक, सामाजिक और कारोबारी हस्तियों ने उपस्थित होकर बधाइयां दीं।

इस आयोजन में प्रमुख रूप से अनिल सिंह, जोगा राव, अजय शुक्ला, प्रभुनाथ मिश्रा, गोपाल खंडेलवाल, सुधीर सिंह, करम सिंह बेदी, बलविंदर सिंह, सुनील यादव, वाजिद अली, मनोज अग्रवाल, सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button