अन्‍यछत्तीसगढ़दुर्ग

श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था द्वारा फौजी भाइयों के लिए राखियों का भेजा गया स्नेह-संदेश…

दुर्ग – देश की रक्षा में सदैव तत्पर रहने वाले हमारे वीर फौजी भाइयों के सम्मान में श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था द्वारा एक विशेष रक्षाबंधन अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत दुर्ग,भिलाई से बहनों द्वारा स्नेहपूर्वक राखियां एकत्र की गईं। संस्था की संस्थापिका अध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव जी द्वारा जानकारी दी गई कि इस पावन कार्य में समाज के विभिन्न वर्गों का अद्भुत सहयोग प्राप्त हुआ।

महिला स्व सहायता समूहों, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों, एवं फाउंडेशन के समर्पित सदस्यों ने मिलकर हजारों राखियां तैयार कीं, जिनमें केवल धागा नहीं, बल्कि प्यार,आशीर्वाद,सम्मान की भावनाओं की एक मजबूत डोर पिरोई गई है।यह कार्यक्रम दुर्ग के वार्ड नंबर–13 पुराना आमापारा शीतला मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ।

नीतू श्रीवास्तव जी द्वारा बताया गया इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ राखी भेजना नहीं, बल्कि देश के सीमाओं पर तैनात सैनिकों को यह संदेश देना है कि उनके त्याग और सेवा को हर भारतीय दिल से याद करता है, और देश की हर बहन प्रार्थना करती है अपने फौजी भाई के लंबी उम्र की राखी एक प्रतीक है प्रेम, विश्वास और रक्षा का। यह पहल केवल एक पर्व की भावना नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश भी है।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ आर्मी फाउंडेशन के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह जी वह उनकी टीम,पंडित दीनदयाल उपाध्याय मध्य मंडल के मंडल अध्यक्ष हरीश बंटी चौहान जी,संस्था के संरक्षक अंजन राय चौधरी जी शामिल हुवे।

साथ ही दुर्ग जिला अध्यक्ष प्रीति खरे जी, उपाध्यक्ष साधना चौधरी जी, महासचिव रूपलता साहू जी, सचिव शंकर सक्सेना जी,भिलाई जिला अध्यक्ष ज्योति श्रीवास्तव जी,शैलेश वर्मा जी,रोशनी साहू जी,श्वेता सिंह जी,सोनिया सोनी जी,रेखा गुप्ता जी,नंदनी चंद्राकर जी,अंजू जी,लीला जी,अनीता श्रीवास्तव जी,कमलेश्वरी निषाद ने भी अपनी पूर्ण भागीदारी निभाई।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button