कैरियररोजगार

AIIMS CRE 2025: एम्स ने निकाली 2300 से अधिक पदों पर भर्ती, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए मौके….

AIIMS CRE 2025: आपके लिए स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है. देश भर के एम्स, ESIC, राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल नई दिल्ली और सफदरजंग समेत कई अस्पतालों में ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर बंपर भर्ती निकली है. इसके लिए एम्स कॉमन रिक्रूटमेंट (AIIMS CRE) 2025 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है. इसके तहत 2300 से अधिक रिक्त पदों पर भर्तियां होंगी. पदों पर भर्ती कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जाम के जरिए होगी. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य युवा ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर 31 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.

एम्स कॉमन रिक्रूटमेंट (AIIMS CRE) 2025 का फॉर्म स्वीकार हुआ या खारिज इसकी जानकारी 7 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी. जबकि, परीक्षा 25 और 26 अगस्त 2025 को होगी. एडमिट कार्ड जारी होने की डेट और स्किल टेस्ट की तिथि की जानकारी बाद में जारी की जाएगी.

शैक्षिक योग्यता

प्रत्येक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा अलग-अलग है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए योग्यता और शैक्षणिक योग्यता जरूर चेक करें.

अप्लीकेशन फीस

जनरल, ओबीसी- 3000 रुपये
एससी, एसटी, EWS कैटेगरी- 2400 रुपये
दिव्यांग- आवेदन फ्री

किन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए टेक्नीशियन, जूनियर रेडियोग्राफर, रेडियोग्राफर, फार्मासिस्ट, लाइफ गार्ड, वोकेशन काउंसलर, लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन असिस्टेंट, ड्राइवर, मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर ग्रेड II, जूनियर वार्डन, पर्सनल असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, वर्कशॉप टेक्नीशियन ग्रेड II, कोडिंग क्लर्क, मेडिकल रिकॉर्ड असिस्टेंट, मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नीशियन, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजिस्ट, ऑप्टोमेट्रिस्ट, ईसीजी टेक्नीशियन, रेस्पिरेटरी लैबरोटरी असिस्टेंट, फार्मासिस्ट (आयुर्वेदिक) आदि पदों पर भर्तियां होंगी.

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button