अपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

प्राण घातक हमला करने वाला आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में….

दुर्ग । घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शक्ति निषाद पिता सुरेश निषाद उम्र 27 वर्ष पता अटल आवास न्यू आदर्श नगर थाना पद्मनाभपुर को आरोपी ने दिनांक 16/06/ 25 को 11:00 बजे मां बहन की गन्दी गन्दी गाली देकर जान से मारने की धमकी देकर प्रार्थी के घर के सामने तुम मुझे बबलू सेठ के यहां से काम से छुड़ा दिए हो कह कर वहीं पास में पड़े कांच के बोतल से आहत के गर्दन पर हत्या करने के नियत से प्राण घातक वार कर घायल कर दिया था।

प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना पद्मनाभपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया था। आरोपी घटना दिनांक को घटना कारित कर लगातार फरार चल रहा था जिसके पतासाजी हेतु मुखबिर लगाया गया था। दौरान विवेचना आरोपी को दिनांक 23/07/ 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है|

अपराध क्रमांक 194/2025 धारा 296, 351(3),109 बीएनएस*

नाम आरोपी- विजय कुर्रे पिता दुखितराम कुर्रे उम्र 38 वर्ष पता अटल आवास न्यू आदर्श नगर थाना पादमनाभपुर

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button