
जुलाई 2025 में रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन
दुर्ग / संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण के निर्देशानुसार राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन माह जुलाई 2025 में रायपुर में किया जाना प्रस्तावित है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र से प्राप्त जानकारी अनुसार तकनीकी एवं सेवा क्षेत्र के समस्त नियोजक राज्य स्तरीय रोजगार मेला में सम्मिलित होकर अपने प्रतिष्ठानों में उपलब्ध रिक्त पदों की पूर्ति कर सकेंगे।
जो नियोजक इस रोजगार मेला में भाग लेकर अपने संस्थानों में रिक्त पदों को भरना चाहते हैं, वे दिनांक 20 जुलाई 2025 तक संबंधित जानकारी संचालक, रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ को क्यूआर कोड के माध्यम से अथवा निर्धारित प्रारूप में अपनी जानकारी जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग के ईमेल आईडी ddirempdurg@gmail.com पर भी भेज सकते हैं। राज्य स्तरीय रोजगार मेला के संबंध में तिथि एवं समय की जानकारी पृथक से जारी की जाएगी।
जिला रोजगार कार्यालय में सामूहिक मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन
दुर्ग / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा 28 जुलाई 2025 से प्रति सप्ताह न्यूनतम 20 आवेदकों के समूह हेतु निःशुल्क सामूहिक मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम युवाओं को करियर संबंधी जानकारी और रोजगार अवसरों के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है।
इच्छुक आवेदक कार्यालय में उपस्थित होकर निःशुल्क पंजीयन करवा सकते हैं। मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक सप्ताह तीन दिनों में अलग-अलग शैक्षणिक अर्हता वाले आवेदकों के लिए किया जाएगा। प्रत्येक सोमवार को कक्षा 10वीं उत्तीर्ण आवेदकों के लिए, बुधवार को कक्षा 12वीं उत्तीर्ण आवेदकों के लिए और शुक्रवार को स्नातक अर्हताधारी आवेदकों के लिए मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक सत्र का समय दोपहर 01 बजे से 02 बजे तक निर्धारित किया गया है।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




