छत्तीसगढ़भिलाई

निगम आयुक्त ने किया मैराथन पाक्षिक बैठक…

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार कक्ष में आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के अध्यक्षता में पाक्षिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें 2 अधिकारियो के बिदाई समारोह पश्चात् निकाय हित के कई महत्वपूर्ण एजेंडा पर चर्चा किया गया।

जोन आयुक्त सतीश यादव का स्थानातंरण थानखम्हारिया एवं बृजेश श्रीवास्तव का पदोन्नति सहायक अभियंता के पद पर कोंडागांव हुआ है। दोनों अधिकारियों का बिदाई समारोह निगम सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें उनके किये गये महत्वपूर्ण कार्यो को निगम आयुक्त, अधीक्षण अभियंता एवं अन्य अधिकारियों ने प्रशसा करते हुये याद किये।

दोनों अधिकारियों ने निगम भिलाई में बिताए हुए सुखद पलों को याद किए और आयुक्त महोदय के कार्य शैली के लिए आभार माने। निगम आयुक्त ने समीक्षा बैठक अंतर्गत रैन वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य अतिशीघ्र करने का निर्देश दिए। प्रत्येक घर का कार्य शुरूआत पश्चात् 3 दिवस के अंदर कार्य पूर्ण करने एवं निगम क्षेत्रांतर्गत कार्यों को 1 माह के अंदर कार्य पूर्ण करने का निर्देश जोन आयुक्तों एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के एजेसियो को दिये है।

मोर जमीन मोर मकान (बी.एल.सी.) अंतर्गत अपूर्ण घर जिसमें 97 में से मात्र 20 घर का कार्य नोटिस पश्चात् पुनः शुरू किये है, जिसमें 77 घर के अधूरे कार्यों को तत्काल पूर्ण कराये जाने का निर्देश कार्यपालन अभियंता विनिता वर्मा को दिया गया है।
तत्पश्चात् कलेक्टर समय सीमा, कलेक्टर जनदर्शन, आयुक्त टी.एल, निदान 1100 एवं अन्य में प्राप्त आवेदनों को तत्काल निराकरण हेतु आदेश किया गया।

पदोन्नति एवं अनुकंपा नियुक्ति आदि पर भी चर्चा किया गया। गोकुल नगर कुरूद स्थित पशुपालको को राशि जमा कराते हुए आबंटित भूमि के लीज अविलंब कराने निर्देशित किया गया एवं पशुपालको के द्वारा जमीन विक्रय किये जाने की स्थिति में निरस्तीकरण किये जाने हेतु राजस्व अधिकारी को आदेशित किया गया।

भवन अधिकारी को निर्देशित किए कि भविष्य में नाला किनारे बसाहट न होने दे जिससे बाढ़, आपदा एवं दुर्घटना से बचा जा सके। अवारा मवेशी पकड़ने का कार्य लगातार जारी रखने हेतु कार्यपालन अभियंता अनिल सिंह को निर्देशित किया गया। घर बैठे 27 सरकारी सेवा का लाभ लेने हेतु “मोर संगवारी” सेवा में टोल फ्री नं 14545 पर कॉल करें।

ई सेवा सिटी बस संचालन हेतु रूट तैयार करने का निर्देश नोडल अधिकारी को दिए हैं। आवश्यक एवं जनप्रतिनिधियों से प्रस्तावित कार्यों को सिटी डेवलपमेंट प्लान में शामिल करना है। ई. आफिस सेवा अंतर्गत दस्तावेजीकरण का कार्य प्रारंभ करने हेतू ट्रेनिंग दिया गया है, समय के अनुसार कार्य त्वरित निराकरण करने का निर्देश दिया गया है।

संपत्ति कर हेतु 154 लोगो के स्वविवरणी का स्थल परिक्षण पश्चात् सत्यता की जांच जारी है। जिनका जांच नहीं हुआ है वे निगम आकर सुधार करा सकते हैं। कार्यालय में सुविधा हेतु स्थापित इंटरकॉम का उपयोग करने सहित अन्य निर्देश निगम आयुक्त द्वारा किया गया है । समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी, अजीत कुमार तिग्गा, उपायुक्त नरेंद्र बंजारे, जोन आयुक्त ऐशा लहरे, अमरनाथ दुबे, कुलदीप गुप्ता सहित कार्यपालन अभियंता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button