छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

छोटी-छोटी पर महत्वपूर्ण जानकारी…पढ़े पूरी खबर…

जिले में अब तक 195.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

दुर्ग / जिले में 1 जून 2025 से 08 जुलाई 2025 तक 195.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सार्वाधिक वर्षा 325.7 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 133.1 मिमी. तहसील धमधा में दर्ज की गई है।

इसके अलावा तहसील बोरी में 149.0 मिमी, तहसील अहिवारा में 222.8 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 150.0 मिमी और तहसील दुर्ग में 190.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 08 जुलाई को तहसील दुर्ग में 43.2 मिमी, तहसील धमधा में 48.4 मिमी, तहसील पाटन में 54.0 मिमी, तहसील बोरी में 45.0 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 31.4 मिमी और तहसील अहिवारा में 81.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

हिट एण्ड रन दुर्घटना में मृतक के परिजन को प्रतिकर राशि स्वीकृत

दुर्ग / कलेक्टर अभिषेक सिंह ने वाहन दुर्घटना में मृतक के परिजन को 2 लाख रूपए की प्रतिकर राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय बघेल निवासी कुन्दरापारा वार्ड क्र. 54 पोटियाकला नई बस्ती तहसील व जिला दुर्ग की विगत 19 फरवरी 2023 को पॉलिटेक्निक कॉलेज दुर्ग के पास अज्ञात वाहन द्वारा सड़क दुर्घटना (हिट एण्ड रन) में घोर उपहति के कारण 20 फरवरी 2023 को मृत्यु की पुष्टि की गई है।

कलेक्टर श्री सिंह ने मृतक अजय बघेल की विधिक प्रतिनिधि उनकी पत्नि श्रीमती राधिका बघेल को पूर्व में 25 हजार तथा 1 अप्रैल 2022 प्रतिकर राशि संशोधन उपरांत 1 लाख 75 हजार रूपये की प्रतिकर राशि स्वीकृत की है।

रोजगार पंजीयन को आधार से लिंक कराना अनिवार्य, अंतिम तिथि अगस्त 2025 तक

दुर्ग / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग से प्राप्त जानकारी अनुसार अगस्त 2025 तक रोजगार पंजीयन को आधार कार्ड से लिंक कराना अनिवार्य कर दिया गया है। यह उन आवेदकों पर लागू होता है, जिन्होंने वर्ष 2024 से पूर्व रोजगार कार्यालय में पंजीयन कराया था।

रोजगार पंजीयन कराने या अपने पुराने पंजीयन को आधार से लिंक कराने के लिए आवेदक www.erojgar.cg.gov.in वेबसाईट या प्ले स्टोर पर उपलब्ध CHHATTISGARH ROZGAR APP के माध्यम से ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय, दुर्ग में समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों एवं आधार कार्ड के साथ कार्यालयीन समय में स्वयं उपस्थित होकर रोजगार पंजीयन को आधार कार्ड से लिंक करा सकते हैं।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button