कैरियररोजगार

Indian Navy INCET 2025 : नौसेना में निकली 1100 पदों पर भर्ती, 10वीं 12वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए मौके…

Indian Navy INCET 2025: भारतीय नौसेना ने में नौकरी चाहने वालों के लिए खुशखबरी है. नौसेना ने ग्रुप सी पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 5 जुलार्ठ से शुरू हो चुका है. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जुलाई 2025 है. आवेदन भारतीय नौसेना की वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाना होगा. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1100 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी.

नौसेना भर्ती के लिए योग्यता

उम्मीदवारों को 10वीं, 12वीं पास होना चाहिए और ग्रेजुएशन की डिग्री भी चाहिए. पद के अनुसार योग्यता भिन्न-भिन्न है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए योग्यता और शैक्षणिक योग्यता जरूर चेक कर लें.

नौसेना भर्ती के लिए उम्र सीमा

न्यूनतम उम्र-18 साल
अधिकतम उम्र 45 साल

पद के अनुसार आयु सीमा अलग-अलग है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों कोक आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी.

आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 295 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा. एससी, एसटी, दिव्यांग, एक्स सर्विसमैन और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन फ्री है.

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button