छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

भिलाई की सड़कों और चौकों का उन्नयन प्रगति पर, श्रमिक चौक, सेक्टर-2 का उन्नयन का कार्य पूर्ण…

भिलाई इस्पात संयंत्र की इस्पात नगरी की सड़को और चौकों के उन्नयन का काम विगत कुछ समय से निरन्तर किया जा रहा था। संयंत्र प्रबंधन द्वारा इस्पात नगरी के नागरिकों की सुविधाओं में इजाफा की दृष्टि से इस्पात नगरी की सार्वजनिक सुविधाओं को दुरूस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

इसी कड़ी में हाल ही में सेक्टर-2 के श्रमिक चौक का जीर्णोद्धार किया गया है। 04 जुलाई 2025 को संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) उत्पल दत्ता, मुख्य महाप्रबंधक (एचआर) संदीप माथुर ने इस नवीनीकृत चौक का अवलोकन किया।

भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के सिविल अनुभाग द्वारा इस्पात नगरी के उन्नयन व सौंन्दर्रीकरण को लेकर निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं इसी दिशा में श्रमिक चौक के उन्नयन का कार्य हाल में ही पूर्ण किया गया है। यह कार्य नगर सेवाएं विभाग के माध्यम से किया गया है।

इस कार्य को महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) विष्णु पाठक के मार्गदर्शन में महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) द्वय सरोज झा, कमरूद्दीन एवं निखिलेश मिश्रा और उप प्रबंधक (नगर सेवाएं) संजीव सारस्वत एवं टीम के प्रयास द्वारा यह किया गया है। इस अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र के महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) ए बी श्रीनिवासन, महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) के के यादव, महाप्रबंधक (जनसंपर्क) प्रशान्त तिवारी, उप महाप्रबधंक (नगर सेवाएं) श्री गर्ग और उप प्रबधंक (एच आर सचिवालय)  डेनिस क्रिस्टी उपस्थित थे।

चौकों के नवीनीकरण एवं सौन्दर्यीकरण के क्रम में डाइरेक्टर्स बंगले के समीप तालपूरी चौक, रुआबांधा समीप पंथी चौक, बीआरपी के मार्ग पर तिराहे, बोरिया गेट के आगे, 30 एम एल डी ट्रीटमेंट प्लांट चौक, नेहरू नगर के समक्ष सेक्टर-8 के चौक का निर्माण किया जा रहा है।

इसके साथ ही सेक्टर-8, सेक्टर-9 हॉस्टिल के समक्ष पं रविषंकर शुक्ल चौक, 25 मिलियन टन चौक सेक्टर-4, सेक्टर-10 रेल चौक का कार्य पूर्व में किया जा चुका है। इस्पात नगरी के विकास की दिशा में नगर सेवाएं विभाग प्रतिमाह एक विकास कार्य को पूर्ण करके लोकार्पित करेगा। इस कड़ी में सूर्य नमस्कार चौक विगत माह में किया जा चुका है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button