छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

विधायक देवेंद्र यादव ने किया देव सूर्य मंदिर में दर्शन, देशवासियों की सुख-शांति की कामना…

बिहार दौरे के दौरान औरंगाबाद के देव नगर पहुंचे देवेंद्र

आज भिलाई नगर के युवा एवं ऊर्जावान विधायक देवेंद्र यादव जी ने बिहार के औरंगाबाद जिले के देव स्थित ऐतिहासिक त्रेतायुगीन पश्चिमाभिमुख सूर्य मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और देशवासियों के समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना की।

इस पावन अवसर पर श्री यादव ने मंदिर की ऐतिहासिकता और सांस्कृतिक गौरव को नमन करते हुए कहा कि देव सूर्य मंदिर आस्था, संस्कृति और ऊर्जा का संगम स्थल है। यहाँ आकर आत्मिक शांति की अनुभूति होती है।

दर्शन के उपरांत श्री यादव ने औरंगाबाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधायक श्री यादव का आत्मीय स्वागत किया और क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय राजनीतिक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
कार्यकर्ताओं ने विधायक जी को स्मृति चिन्ह स्वरूप मंदिर की प्रतिमा भेंट की, जिसे श्री यादव ने ससम्मान स्वीकार किया और इसे जीवन की एक यादगार उपलब्धि बताया।

कार्यकर्ताओं में श्री यादव से मुलाकात को लेकर उत्साह और ऊर्जा का वातावरण रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विचारधारा को मजबूत करने के लिए युवा नेतृत्व का मार्गदर्शन आवश्यक है और श्री यादव जैसे नेता प्रेरणास्रोत हैं।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button