
सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के मिल्स ज़ोन-1 के अंतर्गत मर्चेंट एंड वायर रॉड मिल विभाग द्वारा 01 जुलाई 2025 को “कर्म शिरोमणि पुरस्कार” वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य कार्यस्थल पर उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करना, संसाधनों का दक्षतापूर्वक उपयोग करना, कार्य में नवीनता लाना, तथा उच्च स्तर की सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए प्रेरणादायक कार्य करने वाले कर्मचारियों को पहचान प्रदान करना था।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (मर्चेंट एंड वायर रॉड मिल) मुनीश कुमार गोयल उपस्थित रहे। उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मियों को बधाई दी व अपने संबोधन में उन्होंने कार्यस्थल पर सभी सुरक्षा उपकरणों के प्रयोग, संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग एवं उच्च उत्पादकता प्राप्त करने के लिए समर्पित प्रयासों पर बल दिया।
मर्चेंट मिल विभाग से इंजीनियरिंग एसोसिएट (प्रचालन) रविकांत महाजन, इंजीनियरिंग एसोसिएट (विद्युत) तिलक राज, जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट (प्रचालन) दीपेश कुमार विश्वास, जूनियर इंजीनियर (प्रचालन) के.बी. रोशन, चार्जमैन कम मास्टर तकनीशियन (यांत्रिकी) मोहन लाल सिन्हा एवं इंजीनियरिंग एसोसिएट (विद्युत) अश्विनी कुमार साहू को कर्म शिरोमणि पुरस्कार प्रदान किया गया।
वहीं वायर रॉड मिल विभाग से इंजीनियरिंग एसोसिएट (विद्युत) समी उल्लाह, इंजीनियरिंग एसोसिएट (यांत्रिकी) गैंद लाल ठाकुर, जूनियर इंजीनियर (प्रचालन) रमेश कुमार, इंजीनियरिंग एसोसिएट (विद्युत) जागेश्वर सिंह ठाकुर, इंजीनियरिंग एसोसिएट (प्रचालन) भागीरथी सिन्हा एवं इंजीनियरिंग एसोसिएट (विद्युत) वी. रामचंद्र राव को “कर्म शिरोमणि” सम्मान प्रदान किया गया।
समारोह में महाप्रबंधक (प्रचालन मर्चेंट मिल) एस.के. हरिरमानी, महाप्रबंधक (विद्युत मर्चेंट मिल) एस.के. नायक एवं महाप्रबंधक (विद्युत) श्रीमती अनुपमा कुमारी वायर रॉड मिल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन उप प्रबंधक (एचआर, मिल्स ज़ोन-1) सुश्री समायला अंसारी द्वारा किया गया।
“कर्म शिरोमणि” सम्मान उन कर्मठ कर्मचारियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने माह के दौरान अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संयंत्र की परिचालन दक्षता और गुणवत्ता में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




