छत्तीसगढ़भिलाई

निगम में संचालित वाहनों का संधारण कराने बैठक आयोजित….

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के एमआईसी सदस्य लालचंद वर्मा के अध्यक्षता में वाहनों के रखरखाव के संबंध में सोमवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी जोन के जे.सी.बी., डम्पर, सेक्शन युनिट, जेटिंग मशीन रखरखाव कराने हेतु चर्चा की गई।

वर्तमान में नगर निगम भिलाई में 32 गाड़ियां संचालित हो रही है, जिसे 15 से 25 वर्ष हो गया है। उन सभी गाड़ियों का संधारण कराने निर्देशित किया गया। जो वाहन ज्यादा ही पुराने हो गये है और संधारण की स्थिति में नहीं है, उसका नीलामी कर नये वाहन खरीदने का प्रस्ताव बनाने निर्देशित किया गया।

15वें वित्त आयोग से निगम के अधिकारियों के लिए ई वी वाहन खरीदने कहा गया, इससे डीजल/पेट्रोल की भी बचत होगी। साथ ही निगम में जितने भी वाहन है, उन सभी में जीपीएस सिस्टम लगवाया जाना अनिवार्य है। इसके लिए एजेंसी नियुक्त करने की सहमति बनी है।

बरसात में मच्छर की रोकथाम हेतु फागिंग मशीन को सभी वार्डो में निरंतर चलाने को कहा गया। फागिंग मशीन एवं स्वीपिंग मशीन को अगले सत्र में स्वास्थ्य विभाग से संचालित किये जाने की सहमति बनाई गई है। बैठक में सचिव वेशराम सिन्हा, उप अभियंता शशिकांत वर्मा, अर्पित बंजारे, सागर दुबे, पुनेश साहू, श्याम ठाकुर एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button