छत्तीसगढ़भिलाई

भिलाई इस्पात संयंत्र, नगर सेवाएं विभाग द्वारा अवैध कब्जों के विरुद्ध सघन संयुक्त कार्यवाही…

भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के इनफोर्समेंट विंग द्वारा भट्टी थाना एवं नेवई थाना पुलिस के सहयोग से आज दिनांक 1 जुलाई 2025 को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध सघन संयुक्त कार्यवाही की गई। यह कार्यवाही मुख्यतः राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से की गई।

यह कार्यवाही नगर के प्रमुख स्थल सिक्स ट्री एवेन्यू, मौर्या चंद्र अंडरब्रिज, सुपेला चौक, सुपेला अंडरब्रिज, सेक्टर-06 अंडरब्रिज, सेक्टर-07, बीएसएफ के सामने, सेक्टर-06 ई-मार्केट और सेक्टर-08, स्टील क्लब चौक के क्षेत्र में की गई। कार्यवाही के दौरान अवैध रूप से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों, ठेलेवालों एवं कब्जाधारियों को मौके से हटाया गया एवं उनकी सामग्रियों की जब्ती की गई।

पुलिस बल द्वारा अवैध कब्जाधारियों का नाम-पता दर्ज किया गया तथा लगभग तीन दर्जन से अधिक अतिक्रमणकारियों को हटाया गया। संयुक्त कार्यवाही में सम्मिलित टीम में भट्टी थाना एवं नेवई थाना के पुलिस बल, भिलाई नगर पुलिस, नगर सेवाएं विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी और प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड, महिला सुरक्षा गार्ड आदि शामिल थे। कार्यवाही के दौरान पुलिस विभाग से वरिष्ठ अधिकारी प्रशांत मिश्रा, टीआई, भिलाई नगर थाना एवं राजेश साहू, टीआई, भट्टी थाना विशेष रूप से उपस्थित थे।

संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की कार्यवाहियां भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेंगी। विभाग ने यह भी संदेश दिया है कि किसी भी प्रकार के अतिक्रमण, दलाली एवं भूमि माफिया गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और ऐसे मामलों में सख्त कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button