
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन में दुर्ग जिले में जिला स्तर से लेकर मंडल स्तर तक योग शिविर का आयोजन किया गया जिला स्तरीय कार्यक्रम दुर्ग शहर के वार्ड क्रमांक 7 शिक्षक नगर गार्डन में आयोजित किया गया।
जिला स्तरीय मंडल स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय, दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, विधायक डोमन लाल कौर्सेवाडा, निवृत्तमान जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, सभापति श्याम शर्मा कार्यक्रम के निमित्त प्रभारी शिव चंद्राकर, प्रितपाल बेलचंदन उपस्थित रहे।
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय पटरी पार मंडल के द्वारा हनुमान नगर में स्थित इंडोर स्टेडियम में योग शिविर में सम्मिलित हुई। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा कि हर साल योग दिवस की एक थीम रखी जाती है।
इस साल यानी 2025 के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम है- ‘योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ यानी “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”। इस साल की थीम बताती है कि हमारी सेहत और धरती की सेहत एक-दूसरे से जुड़ी हुई है। यह भारतीय संस्कृति की वसुधैव कुटुंबकम की विचारधारा से जुड़ी है। जिसका मतलब है – सारी दुनिया एक परिवार है।
योग शरीर मन और आत्मा को संतुलित करता है योग न केवल व्यायाम बल्कि एक जीवन शैली है योग अपनाकर हम अब स्वस्थ शांत और कुशल जीवन जी सकते हैं तनाव से कोसों दूर रह सकते हैं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की आप सभी को बधाई जीवन में योग अपना कर आप सभी अपने जीवन को खुशहाल बनाएं निरोग रहे दीर्घायु रहे।
दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल ने इस अवसर पर कहा कि आज की अस्त-व्यस्त और जतिन जीवन शैली में योग हमारे लिए बेहद जरूरी हो चला है हमारी पारंपरिक विरासत तो को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं और इसी कड़ी में उन्होंने योग को अंतरराष्ट्रीय स्वीकार्यता दिलाते हुए 21 जून को योग दिवस घोषित करवाया।
भाजपा योग दिवस के आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है इस वर्ष योग दिवस की थीम योगा फॉर वन अर्थ वन हेल्थ रखी गई है जो व्यक्ति समाज और पर्यावरण की आपसी जुड़ा और संतुलन को दर्शाती है आप सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं आप सदैव योग करें अपने जीवन को स्वस्थ और निरोग और दीर्घायु रखें।
दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने इस अवसर पर कहा कि हर साल 21 जून को पूरी दुनिया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को एक बड़े उत्सव और उत्साह के साथ मनाती है। योग दिवस मनाने का सबसे बड़ा मकसद इसके लाभों को पूरी दुनिया में फैलाना है।
इस बार योग दिवस की थीम है- योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ है योग भारत की प्राचीन परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न हिस्सा रहा है। यह केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक ऐसी विधा है जो शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का कार्य करती है। योग दिवस मनाने का सबसे बड़ा मकसद इसके लाभों को पूरी दुनिया में फैलाना है।
योग के फायदों को देखकर पूरे विश्व ने इसे दिल से स्वीकार किया है। योग दिवस की आप सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई आप सभी योग को अपने दिनचर्या में अपनाएं और अपने शरीर को स्वस्थ रखें। योग करने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये, विनायक नातू, अरविंदर खुराना, कांतिलाल जैन, पवन शर्मा, बोधन यादव, दीपक चोपड़ा, मनोज मिश्रा, नीलेश अग्रवाल, मनोज सोनी अनूप सोनी दिनेश देवांगन राजा महोबिया रजनीश श्रीवास्तव जितेंद्र सिंह राजपूत विनय महोबिया अजय तिवारी संतोष सोनी अनूप गटागट सरिता मिश्रा बानी सोनी गायत्री वर्मा मंडल भाजपा अध्यक्ष गण कमलेश फेकर मनमोहन शर्मा कौशल साहू हरीश चौहान महेंद्र लोढ़ा लोकेंद्र ब्रह्म भट्ट बीरबल पटेल लिकेश्वर देशमुख हेमंत सिंन्हा शीतला ठाकुर धर्मेंद्र सिंन्हा कमलेश साहू कमलेश चंद्राकर रानी बंछोर राजू जंघेल अनुपम साहू दिनेश नालोदे नवीन साहू अमित पटेल विजय ताम्रकार नितेश साहू रितेश शर्मा नवीन पवार सहित कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस उपस्थित रहे।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे