छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

छोटी-छोटी पर महत्वपूर्ण जानकारी…पढ़े पूरी खबर…

जिले में अब तक 39.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

दुर्ग / जिले में 1 जून 2025 से 16 जून 2025 तक 39.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सार्वाधिक वर्षा 65.5 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 8.5 मिमी. धमधा तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील बोरी में 14.8 मिमी, तहसील अहिवारा में 42.0 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 46.6 मिमी और तहसील दुर्ग में 57.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 16 जून को तहसील दुर्ग में 50.1 मिमी, तहसील धमधा में 1.0 मिमी, तहसील पाटन में 0.0 मिमी, तहसील बोरी में 6.0 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 27.6 मिमी और तहसील अहिवारा में 27.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून को

दुर्ग / भारत सरकार आयुष मंत्रालय, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशानुसार योगा संगम एवं हरित योग की थीम पर इस पर वर्ष भी 21 जून 2025 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जिला स्तर पर किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक विलियम लकड़ा से मिली जानकारी अनुसार जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पं. रविशंकर शुक्ल स्टेडियम दुर्ग में प्रातः 6 से 7 बजे के मध्य किया जाएगा।

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस से संबंधित इस महत्वपूर्ण आयोजन में अधिक से अधिक विद्यालय/महाविद्यालय के छात्र/छात्रायें, अध्यापक, खिलाड़ी, गणमान्य नागरिक समस्त शासकीय/अशासकीय अधिकारी/कर्मचारी, समस्त स्थानीय समाचार पत्रों के पत्रकार भाग लेने हेतु आमंत्रित किये गये हैं।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button