कैरियररोजगार

UPSC Vacancy : यूपीएससी ने निकाली लीगल ऑफिसर समेत इन पदों पर भर्तियां, 12 जून तक भरें फॉर्म

UPSC Vacancy : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका दिया है. आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में लीगल ऑफिसर (ग्रेड-I), ऑपरेशन्स ऑफिसर, साइंटिफिक ऑफिसर, जूनियर रिसर्च ऑफिसर, जूनियर टेक्निकल ऑफिसर, रिसर्च ऑफिसर, असिस्टेंट लीगल एडवाइज़र, स्पेशलिस्ट ग्रेड-III सहित कई पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है.

यह भर्तियां नागरिक उड्डयन मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय सहित अन्य केंद्रीय विभागों के लिए की जा रही हैं. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 12 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाकर भर्ती सेक्शन में उपलब्ध ORA (Online Recruitment Application) लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन से पहले उम्मीदवारों को अधिसूचना में दी गई योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ना जरूरी है.

चयन प्रक्रिया

इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन (यदि आवश्यक हो), आवेदन की स्क्रीनिंग और/या पर्सनल इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा. चयन प्रक्रिया में किस प्रक्रिया को अपनाया जाएगा, यह आवेदनों की संख्या और पात्र उम्मीदवारों की उपलब्धता पर निर्भर करेग

UPSC 2025: योग्यता मानदंड

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आयोग द्वारा जारी अधिसूचना में दिए गए पदानुसार शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तें पूरी करनी आवश्यक हैं.

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी, एरोनॉटिकल, इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिग्री.
या

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स या भौतिकी (Physics) विषय में मास्टर डिग्री.
या

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से भौतिकी या इलेक्ट्रॉनिक्स विषय के साथ बी.एससी डिग्री या समकक्ष योग्यता.

सभी अन्य पदों की शैक्षणिक योग्यता और पात्रता मानदंड की पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य देखें.

यहां क्लिक करके नोटिफिकेशन देखें 

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button