
RRB NTPC Exam Date 2025 : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) 2025 भर्ती परीक्षा की संशोधित तिथियां घोषित कर दी हैं. अब ग्रेजुएट लेवल CBT (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) का पहला चरण 5 जून से 24 जून 2025 तक आयोजित किया जाएगा. पहले यह परीक्षा 15 दिनों तक होनी थी, जिसे अब एक दिन और बढ़ा दिया गया है.
लेटेस्ट नोटिस के अनुसार, RRB NTPC का एडमिट कार्ड 1 जून 2025 को जारी किया जाएगा, यानी परीक्षा शुरू होने से चार दिन पहले. उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड, परीक्षा शहर की जानकारी (City Intimation Slip), ई-काल लेटर और ट्रैवल अथॉरिटी (जहां लागू हो) संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट से यूज़र आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर डाउनलोड कर सकेंगे.
इस साल RRB NTPC 2025 परीक्षा में 1.21 करोड़ से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो स्नातक और स्नातक पूर्व श्रेणियों के कुल 11,9000 से अधिक पदों के लिए हैं. स्नातक पूर्व (UG लेवल) पदों की परीक्षा तिथि अलग से बाद में घोषित की जाएगी.
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा पैटर्न
परीक्षा मोड: कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
प्रश्नों की संख्या: 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)
कुल समय: 90 मिनट
PwBD उम्मीदवारों को अतिरिक्त: 30 मिनट
नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटौती
1 जून को जारी होगा एडमिट कार्ड
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, स्नातक स्तरीय पदों के लिए CBT 5 जून से 24 जून 2025 तक आयोजित किया जाएगा. एडमिट कार्ड 1 जून 2025 को उपलब्ध कराया जाएगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें.
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




