अपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग के निर्देशन में रेंज सायबर थाना दुर्ग को मिली बड़ी सफलता म्यूल बैंक खाता धारकों के 02 आरोपियों को भिलाई से किया गिरफ्तार…

दुर्ग। थाना रेंज सायबर दुर्ग में अपराध क्रमांक 03/2025 धारा 317(2),317(4),318(4),61(2)ए बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में बंधन बैंक शाखा स्मृति नगर भिलाई के 13 बैंक खाता धारकों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कार्यवाही किया जा रहा है।

प्रकरण की विवेचना के दौरान दिनांक 21.05.2025 को आरोपी 01 उपेन्द्र गुप्ता पिता सुरेश गुप्ता उम्र 27 साल निवासी राजीव नगर कोहका रोड भिलाई के बैंक खाते का उपयोग आरोपी 02 जितेन्द्र कुमार साहू पिता स्व. चोवाराम साहू उम्र 26 साल सा. 163 लक्ष्मी नगर वी.एन. पब्लिक स्कुल के पास सुपेला भिलाई द्वारा ठगी की रकम के लेनदेन में होना पाया गया है।

उपरोक्त दोनो आरोपियों से पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो उपरोक्त अपराध में संलिप्तता के संबंध में पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से आरोपी उपेन्द्र गुप्ता एवं जितेन्द्र कुमार साहू को मुताबिक गिरफ्तारी पत्रक के दिनांक 21/05/2025 के क्रमशः 11ः50 एवं 11ः55 बजे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर लिया गया है।

उक्त कार्यवाही में पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, दुर्ग के नेतृत्व में श्रीमति शिल्पा साहू उप पुलिस अधीक्षक, पुमनि0 कार्यालय दुर्ग रेंज, निरीक्षक तापेश्वर सिंह नेताम, उप निरीक्षक नवीन राजपुत रेंज सायबर थाना दुर्ग, प्रधान आरक्षक नीलकमल सलामे, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र गिरी, प्रधान आरक्षक जावेद खान, आरक्षक कामेश्वर देशमुख, आरक्षक सुरेन्द्र कटरे, आरक्षक विक्रम सिंह, आरक्षक सालिक राम, आरक्षक राजीव रंजन का सराहनीय योगदान रहा है।

आरोपियों का नाम पता:-

01 उपेन्द्र गुप्ता पिता सुरेश गुप्ता उम्र 27 साल निवासी राजीव नगर कोहका रोड भिलाई जिला दुर्ग
02 जितेन्द्र कुमार साहू पिता स्व. चोवाराम साहू उम्र 26 साल सा. 163 लक्ष्मी नगर वी.एन. पब्लिक स्कुल के पास सुपेला भिलाई

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button