छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

आईआईटीभिलाई में कनिष्ठ सहायक की भर्ती हेतु प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन…

 भिलाई- आईआईटीभिलाई में कनिष्ठ सहायक की भर्ती हेतु प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में लगभग 600 अभ्यर्थीयों ने भाग लिया। आईआईटी भिलाई की स्थापना से छत्तीसगढ़ राज्य में कई रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे है। प्रशासन द्वारा लिखित परीक्षा के सफल संचालन एवं आयोजन तथा विधि व्यवस्था हेतु कई तैयारियाँ की गई। गर्भवती महिलाओं एवं दिव्यांग अभ्यर्थीयों के लिए गंतव्य तक पहुँचने हेतु ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई।

प्रतियोगिता परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा की शुभकामना देते हुए आईआईटी भिलाई के निदेशक प्रो. राजीव प्रकाश ने यह अनुरोध किया कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह, दुष्प्रचार से दिग्भ्रमित न हो और प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ दें। परीक्षा संबंधी किसी प्रकार की जानकारी के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करें।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button