अपराधछत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

दुर्ग बस स्टैंड की डिग्गी से 21 किलो गांजा बरामद, पुलिस कर रही है अज्ञात आरोपी की तलाश…

दुर्ग – दिनांक 20/05/2025 को सूचना प्राप्त हुई कि बस स्टेण्ड यात्री प्रतिक्षालय के पास दुर्ग में खड़ी बस क्रमांक OD/08/9792 की डिक्की में 02 नग ब्राउन एवं बैगनी कलर की ट्रालीनुमा सुटकेश में अवैध रूप से गांजा रखा हुआ है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम बस स्टेण्ड दुर्ग यात्री प्रतिक्षालय के पास पहुंचकर बस क्रमांक OD/08/9792 की डिग्गी की तलाशी लेने पर लावारिश हालत में रखा हुआ 02 नग ब्राउन एवं बैगनी कलर की ट्रालीनुमा सुटकेश में ब्राउन कलर के टैप से रैप किया हुआ।

12 पैकेट गांजा जिसका वजन 21 कि.ग्रा.कीमती करीबन 2,10,000/- रू. को विधिवत जप्त किया गया । मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पदमनाभपुर में अपराध क्रमांक 153/2025 धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना में लिया जाकर अज्ञात आरोपी की पता तलाश की जा रही है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button