
शनिवार, 17 मई 2025 को भारत में सोने की कीमतों में मामूली बढ़त दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना ₹95,140 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹87,210 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। हालांकि, चांदी के भाव में ₹100 की गिरावट आई है और यह ₹96,900 प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।
पिछले कुछ दिनों से स्थिरता, अब आई हल्की तेजी
पिछले पांच दिनों से सोने की कीमतों में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं हुआ था। आज ₹10 प्रति 10 ग्राम की मामूली तेजी आई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बढ़त खरीदारों की जेब पर खास असर नहीं डालेगी।
भारत-पाक तनाव और वैश्विक बाजार का असर
भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव और वैश्विक आर्थिक अस्थिरता के चलते सोने की कीमतें ऑल-टाइम हाई के आसपास बनी हुई हैं। इन हालातों में सोना एक सुरक्षित निवेश विकल्प माना जा रहा है।
देश के प्रमुख शहरों में आज के सोने के रेट (17 मई 2025)
शहर | 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) |
---|---|---|
दिल्ली | ₹95,280 | ₹87,350 |
हैदराबाद | ₹95,130 | ₹87,200 |
बेंगलुरु | ₹95,130 | ₹87,200 |
गुरुग्राम | ₹95,280 | ₹87,350 |
नोएडा | ₹95,280 | ₹87,350 |
मुंबई | ₹95,130 | ₹87,200 |
कोलकाता | ₹95,130 | ₹87,200 |
चेन्नई | ₹95,130 | ₹87,200 |
अहमदाबाद | ₹95,670 | ₹87,700 |
लखनऊ | ₹95,280 | ₹87,350 |
जयपुर | ₹95,280 | ₹87,350 |
पटना | ₹95,130 | ₹87,200 |
-
24 कैरेट – 999
-
22 कैरेट – 916
-
18 कैरेट – 750
22 कैरेट सोना आमतौर पर गहनों के लिए इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि इसमें अन्य धातुओं की मिलावट होती है जिससे जेवर मजबूत बनते हैं।
22 और 24 कैरेट सोने में क्या अंतर है?
-
24 कैरेट गोल्ड – 99.9% शुद्ध होता है लेकिन यह नर्म होता है, इसलिए इससे जेवर नहीं बनाए जाते।
-
22 कैरेट गोल्ड – लगभग 91% शुद्धता के साथ जेवरों के लिए उपयुक्त होता है।
गोल्ड का रेट कैसे पता करें मिस्ड कॉल से?
आप 22 और 18 कैरेट ज्वेलरी रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। रेट SMS द्वारा मिल जाएगा। या फिर वेबसाइट ibja.co और ibjarates.com पर विज़िट करें।
सोना खरीदते वक्त हॉलमार्क जरूर देखें
हॉलमार्क सोने की गुणवत्ता की सरकारी गारंटी है। यह BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स) द्वारा जारी किया जाता है। बिना हॉलमार्क के सोना खरीदने से बचें।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे