careerJobsकैरियररोजगार

असिस्टेंट मैनेजर बनने का अच्छा मौका! फटाफट इस बैंक में नौकरी के लिए कर दें अप्लाई, ये है लास्ट डेट…

UBI Assistant Manager Recruitment 2025: अगर आप बैंक में असिस्टेंट मैनेजर बनने की सोच रहे हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल,यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 500 असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके आवेदन की प्रक्रिया 30 अप्रैल से शुरू हो चुकी है. वहीं, अप्लाई करने की लास्ट डेट 20 मई 2025 है. ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस खबर अप्लाई करने की डॉयरेक्ट लिंक दी गई है.

वैकेंसी डिटेल

  • असिस्टेंट मैनेजर (क्रेडिट)- 250
  • असिस्टेंट मैनेजर (आईटी)- 250

कैटगरी वाइज भर्ती डिटेल

  • जनरल- 206
  • ओबीसी – 134
  • एससी- 74
  • ईडब्ल्यूएस- 50
  • एसटी- 36

कौन कर सकता है अप्लाई?

उम्मीदवार की उम्र कम से कम 20 साल तो वहीं अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए. हालांकि, कुछ कैटगरी वाले कैंडिडेट को आयु सीमा में छूट मिलेगी. सैलरी की बात करें, तो सेलेक्ट हुए उम्मीदवारों को 48,480 रुपये से लेकर 85,920 रुपये तक मंथली सैलरी मिल सकती है. इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा को पास करना होगा. सबसे जरूरी बात एप्लीकेशन फॉर्म की फीस रखी गई है. ऐसे में आवेदन के वक्त आपको फीस सबमिट करनी होगी.

योग्यता 

  • बैंक में असिस्टेंट मैनेजर (आईटी) के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास बी.ई/बीटेक/एमसीए/एम.एससी (IT)/एमएस/एमटेक की डिग्री कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग/आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंप्यूटर साइंस/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन/डाटा साइंस/मशीन लर्निंग एंड एआई/साइबर सिक्योरिटी में की होनी चाहिए.
  • असिस्टेंट मैनेजर क्रेडिट के उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन या सीए/CMA/ICWA/CS या फुल टाइम एमबीए/एमएमएस/पीजीडीएम/पीजीडीबीएम फाइनेंस की डिग्री होनी चाहिए. वहीं, कम से कम  60 प्रतिशत अंकों के साथ रिजल्ट होनी चाहिए.

ये है आवेदन करने की लिंक-

ये है नोटिफिकेशन लिंक-

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button