chhattisgarhछत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

सरयू पारीण ब्राम्हण समाज भिलाई दुर्ग कार्य करणी बैठक आयोजित हुई…

भिलाई-दुर्ग/ सरयू पारीण ब्राम्हण समाज भिलाई दुर्ग की बैठक आयोजित हुई जिसमें कार्य करणी सदस्य गण, स्थाई आमंत्रित सदस्य, सहित उपस्थित थे बैठक की अध्यक्षता राम लखन मिश्र महासचिव ने किया, बैठक को संबोधित करते हुए राम लखन मिश्र महासचिव ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज की वार्षिक आमसभा एवं समाज द्वारा पत्रिका ब्रह्म प्रकाश का विमोचन 11/5/2025 दिन रविवार को विवेकानंद भवन , स्मृति नगर में आयोजित किया जाएगा।

सुबह 10.30 बजे वार्षिक आमसभा होगी और दोपहर 2.30 बजे समाज की पत्रिका ब्रह्म प्रकाश का विमोचन किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेयजी होगे, विशेष अतिथि राजीव चौबे, अध्यक्ष स्मृति नगर गृह निर्माण समिति, एवं मुख्य वक्ता डॉक्टर विजय दुबे, बेमेतरा, एवं सम्माननीय अतिथि डॉक्टर सुरेश शुक्ला, अध्यक्ष सरयू पारीण ब्राम्हण समाज,रायपुर रहेंगे।

इस कार्य क्रम मे सभी सरयु पारीण ब्राम्हण समाज भिलाई दुर्ग के सदस्य गण शामिल रहे ऐसा निवेदन सभी सदस्यों से किया है बैठक में कार्य क्रम की रूप रेखा तय किया गया, और कार्य क्रम को सफल बनाने की दिशा पर चर्चा किया गया।

बैठक में सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रकोष्ठ,,एवं पत्रिका प्रकाशन प्रभारी नागेंद्र पांडे ने भी अपने विचार रखे, बैठक मे विष्णु पाठक, चंद्र शेखर पांडे, नागेंद्र पांडे, कैलाश पाठक, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी शशि प्रभा मिश्रा, नर्मदा प्रसाद मिश्र, जगत नारायण तिवारी, रामबिलास मिश्रा, राधा कृष्ण पांडे, सुनील मिश्र, दिनेश मिश्र, शंकर चरण पांडे, संजय मिश्रा, दीपक मिश्रा,सहित समस्त उपस्थित थे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button