छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से राहत, अगले दो दिन तक आंधी-बारिश के आसार…

छत्तीसगढ़ में मई महीने की चिलचिलाती गर्मी से फिलहाल लोगों को बारिश और तेज हवाओं के चलते राहत मिल रही है। आमतौर पर इस समय तक तापमान उग्र हो जाता है, लेकिन इस बार मौसम ने करवट ली है।
अगले दो दिन आंधी और गरज-चमक का अलर्ट
मौसम विभाग के विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के अनुसार, राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, तेज हवाएं, अंधड़ और वज्रपात की संभावना बनी हुई है। गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
तापमान में बढ़ोतरी की शुरुआत
हालांकि राहत स्थायी नहीं है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना जताई है। इसके बाद मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं दिखेगा।
अब तक का तापमान अपडेट
-
दुर्ग: सबसे गर्म – 39.5°C
-
जगदलपुर: सबसे ठंडा – 21.7°C
-
बीते 24 घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा भी दर्ज की गई।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे