छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग में एडॉलसन हेल्थ पर हुआ सेमिनार….

भिलाई – शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग में युवा स्वास्थ्य हेल्थ के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. माला चौधरी सीनियर कंसलटेन्ट डिपार्टमेंट ऑफ नियोनेटोलोजी एंड पिडियाट्रिक्स जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल, सेक्टर 9 एवं डॉ. आकांशा परगनिहा एम.बी.एस. डी.सी.एच. पिडिआट्रिक्स, सी. एच.सी. अहिवारा ने किशोरावस्था जो यौवन से वयस्कता तक का समय होता है, मानव विकास का एक महत्वपूर्ण चरण है।

इस दौरान शारीरिक मानसिक और सामाजिक विकास तेजी से होता है, और किशोरो एंव किशोरियों को कई तरह की स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। और आजकल जो सबसे बड़ी समस्या बदलती लाइफ स्टाइल के कारण किशोरों में हार्टअटैक का खतरा उसमे सी.पी.आर. कैसे दें, इन सभी बातों के बारे में जानकारी दी गई।

इस दौरान किशोरों को स्वास्थ्य और विकास के लिए समर्थन और शिक्षा प्रदान करना महत्वपूर्ण है। इस दौरान श्रीमती सिंधु अनिल मेनन डायरेक्टर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद कॉलेज ऑफ नर्सिग, कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती शैलजा अनिक एवं उप प्राचार्या श्रीमती विनिता सत्यकुमार उपस्थित रही।

उन्होने डॉ. माला एवं डॉ. आकांक्षा द्वारा दी गई जानकारी की सराहना करते हुए कहा कि किशोरावस्था में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और स्वास्थ्य जीवन शैली अपनाने मे हमे बच्चों का समर्थन करना चाहिए। इस सेमीनार को सफल बनाने के लिए श्री गंगाजली ऐजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन आई.पी. मिश्रा, अध्यक्ष श्रीमती जया अभिषेक मिश्रा ने बधाई दी एवं समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए प्रेरित किया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button