अन्‍यकैरियररोजगार

RRB NTPC Exam 2025 : 1.2 करोड़ उम्मीदवार देंगे RRB NTPC परीक्षा, परीक्षा और एडमिट कार्ड तिथि पर ये है अपडेट…

RRB NTPC Exam 2025 : रेलवे में आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के जरिए 11558 नॉन टेक्निकल कैटेगरी के पदों पर भर्तियां होनी हैं. आरआरबी एनटीपीसी की कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (RRB CBT-1) मई-जून 2025 में आयोजित होने की उम्मीद है.

हालांकि रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से परीक्षा तिथि को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. उम्मीद जताई जा रही है कि परीक्षा की तिथि और समय की जानकारी जल्द दी जाएगी. लेटेस्ट अपडेट के लिए आरआरबी की वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर विजिट करते रहें.

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के माध्यम से रेलवे में स्टेशन मास्टर, सीनियर क्लर्क और गुड्स गार्ड जैसे पदों पर भर्तियां होंगी. आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के लिए 1 करोड़ 21 लाख से अधिक आवेदन हुए हैं. इसमें ग्रेजुएट्स के लिए 8113 वैकेंसी और अंडरग्रेजुएट लेवल के लिए 3445 वैकेंसी है.

कब आएगा आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड?

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे. जबकि, परीक्षा से 10 दिन पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी होगी. आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा प्रतिदिन तीन शिफ्ट में होगी. सीबीटी-1 परीक्षा पास करने वाले सीबीटी-2 में शामिल होंगे. इसके बाद स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन होगी.

किन भाषाओं में होगी आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा?

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा पूरे देश में 15 भाषाओं में होगी. जिसमें अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं.

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button