छत्तीसगढ़भिलाई

नेहरू नगर मिलेनियम पार्क को और व्यवस्थित किया गया लोगो ने खुशी व्यक्त की…

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र नेहरू नगर वेस्ट में स्थित मिलेनियम पार्क को व्यवस्थित करने के लिए स्थानीय निवासियों द्वारा मांग किया जा रहा था। उनके द्वारा मांग किया गया था कि मेरे पार्क को एक बार व्यवस्थित करके दे दिया जाये। इसके देखरेख की जिम्मेदारी हम लोग लेगें।

इसी तारतम्य में आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू को अधिकृत किए। आज पार्क पुरी तरह से व्यवस्थित कर दिया गया है। स्थानीय निवासियों द्वारा आज खुशी व्यक्त की गई। कि कम समय में निगम भिलाई द्वारा इस पार्क को अच्छा और बेतहर कर दिया गया है। हम लोग सुबह-साम यहां टहलते है, हर मंगलवार को सुंदरकांड करते है। महिला लोग बैठकर भजन गाते है।

निगम आयुक्त को बुलाकर यह अस्वस्थ्य किए कि अब इसके देखरेख की जिम्मेदारी हम लोग की होगी, कोई भी बाहरी लड़के-लड़की यहां बैठे मिलेगे, उन्हे हम लोग भगायेगे। किसी को भी पेड़-पत्ते को तोड़ने नहीं देगे, इसकी सफाई का भी ध्यान रखेगे। निगम द्वारा पाईप दिया गया है, उसकी देखरेख हम लोग करेगें।

आयुक्त पाण्डेय ने सबको बताया कि शासन की भी योजना है पी.पी.पी. माॅडल से काम किया जाए। नगर निगम भिलाई के संशाधन सीमित है, सबके सहयोग से ही हम पार्को को अच्छा बना सकते है। आज लोग जैसा चाहते थे, वैसा बन गया। अब आप सबकी जिम्मेदारी होगी इसका देखरेख करने का।

स्थानीय लोग शिव नारायण मोदी, अनिल कुमार डागा, कृष्ण कुमार सिंघल, पंचानंद सिंग, नरेश गुप्ता, राधेकृष्ण शारदा, शिवचरण गोयल, राजकुमार भल्ला, के. के. परती, आर. आर.गर्ग, सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, निर्मल शर्मा, श्रीमती गीता मोदी, उमा शारदा, उर्मिला सिंघल, शिखा पाठक आदि उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button