छत्तीसगढ़भिलाई

श्रमिक दिवस पर भिलाई में मधु लिमये की जयंती भी मनाई गई….

भिलाई श्रमिक सभा के कार्यालय में आज दिनांक 01/ 05/2025 को प्रातः 11 बजे श्रमिक दिवस के साथ प्रखर समाजवादी नेता मधु लिमये जी का जन्मदिन भी मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत मधु लिमये जी के चित्र पर भिलाई श्रमिक सभा के अध्यक्ष एच एस मिश्रा कार्यवाहक अध्यक्ष प्रेम सिंह चन्देल उपाध्यक्ष अशोक पंडा व महासचिव देवेन्द्र कुमार सिंह माल्यार्पण के साथ की सभा मे उपस्थित सभी श्रमिकों द्वारा श्री लिमये के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

ततपश्चात अध्यक्ष एच एस मिश्रा ने मई दिवस के अवसर पर सभा को सम्बोधित किया मई दिवस की शुरुआत काम के घण्टों को लेकर 1886 में शिकागो के मजदूरों ने आंदोलन प्रारंभ किया बहुत लंबे संघर्ष के बाद जिसमें कई साथियों की जाने भी गई तब जाकर श्रमिकों के लिए कुछ लेबर लॉ लाया गया काम के घण्टे निर्धारित हुए साप्ताहिक अवकाश का निर्धारण हुआ।

उन साथियों की शहादत को याद कर उन्हें नमन कर धन्यवाद देते हुए श्रमिक एकता पर बल दिया। कार्यवाहक अध्यक्ष प्रेम सिंह चन्देल ने भी श्रमिकों से एक जुट रह कर हर लड़ाई लड़ने पर जोर दिया एकजुटता से ही सब सम्भव है उन्होंने सभी साथियों से आह्वान किया कि मई दिवस के अवसर पर सब लोग ये संकल्प ले अपने जीवन काल मे पर्यावरण की रक्षा हेतु कम से कम 5 पेड़ अवश्य लगाएं।

महासचिव देवेन्द्र कुमार सिंह ने भी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोई लड़ाई छोटी या बड़ी नही होती हर लड़ाई को अपने पूरी ताकत और निष्ठा के साथ एक जुट होकर लड़ने पर जीत निश्चित है आज जो अधिकार हमको मिले हैं वो एक दिन की लड़ाई का परिणाम नही अपने अधिकारों की रक्षा के लिए हमे एकजुट होना ही होगा।

सभा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक पंडा ने संबोधित करते हुए प्रखर समाजवादी नेता मधु लिमये को याद करते हुए सभी साथियों को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उनके जैसा नेता न हुआ है न होगा सभा मे भिलाई श्रमिक सभा के सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ अध्यक्ष एच एस मिश्रा कार्यवाहक अध्यक्ष प्रेम सिंह चन्देल महासचिव देवेन्द्र कुमार सिंह उपाध्यक्ष अशोक पंडा वरिष्ठ सचिव वी के पटेल विशाल कुमार एन के सिंह त्रिलोक मिश्रा व ए चिन्नय्या एस सी रथ गुलाब चंद सोनी कार्यालय सचिव श्रीमती सावित्री मिश्रा अर्जुन रमेश पांडे आर एस मौर्य दयाल दास ज्ञान दास राम दयाल कपिलदेव व सैकड़ों साथी उपस्थित थे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button