chhattisgarhCrimeअपराधछत्तीसगढ़बिलासपुर

CG BREAKING: बंद कमरे में मिली नर्स की संदिग्ध लाश, बेड पर पड़ा था शव…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक प्राइवेट अस्पताल में काम करने वाली 22 वर्षीय नर्स की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। कवर्धा की रहने वाली युवती का शव मंगलवार को उसके कमरे में बंद दरवाजे के पीछे बेड पर पड़ा मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

नाक से खून, मुंह से झाग – जहर की आशंका

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान प्रिया मरकाम, निवासी कुरदुर (कवर्धा) के रूप में हुई है। युवती के नाक से खून और मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है।
घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

कमरा अंदर से था बंद, मकान मालिक ने जताई अनहोनी की आशंका

सोमवार की रात ड्यूटी से लौटने के बाद प्रिया अपने कमरे में थी।
मंगलवार दोपहर तक वह बाहर नहीं निकली, जिससे मकान मालिक को संदेह हुआ। आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजा खटखटाया गया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
आखिरकार, पुलिस और परिजनों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया, तब बेड पर युवती का शव पड़ा मिला।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अभी मौत के सही कारण का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन प्राथमिक जांच में जहर सेवन की आशंका जताई जा रही है।
सिविल लाइन पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button