Doctor Transfer News: तानाशाही के आरोपों के बाद सिविल सर्जन सहित तीन डॉक्टरों का तबादला…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिला अस्पताल में पदस्थ सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल और दो अन्य डॉक्टरों का स्वास्थ्य विभाग ने तबादला कर दिया है। डॉक्टरों और स्टाफ ने डॉ. जायसवाल पर तानाशाही रवैया, मानसिक उत्पीड़न और पद के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया था।
स्वास्थ्य मंत्री से की गई थी शिकायत
डॉक्टरों और अन्य स्टाफ ने सीधे स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की थी, जिसके बाद इस मामले की जांच करवाई गई। जांच में आरोपों को गंभीर मानते हुए विभाग ने तुरंत स्थानांतरण आदेश जारी किया।
डॉ. दीपक जायसवाल को सारंगढ़-बिलाईगढ़ भेजा गया
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार:
-
डॉ. दीपक जायसवाल को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का प्रभारी सिविल सर्जन बनाया गया है।
-
डॉ. एस. कुजूर, जो खड़गवां (GPM) में कार्यरत थे, अब जांजगीर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन होंगे।
अन्य डॉक्टरों के भी हुए तबादले
इसके साथ ही जांजगीर जिला अस्पताल के अन्य डॉक्टरों का भी तबादला किया गया है:
-
डॉ. इकबाल हुसैन → सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नारायणपुर
-
डॉ. दीपक साहू → सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खड़गांव (GPM)
-
डॉ. विष्णु पैगवार → सीएचसी, दोरनापाल, सुकमा
प्रशासनिक सख्ती या चेतावनी?
इस तबादले को स्वास्थ्य विभाग की प्रशासनिक सख्ती के रूप में देखा जा रहा है। यह संदेश है कि स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार या पद का दुरुपयोग अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे