मारपीट बलवा के 05 आरोपी एवं 02 विधि से संघर्षरत बालक पुलिस की गिरफ्त में…

प्रार्थी नीरज कुमार सिंह, निवासी हरिनगर कातुलबोर्ड, मोहन नगर व्दारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 25.04.2025 की रात्रि लगभग 08.00 बजे वो अपने घर के पास गली में टहल रहा था। उसी समय आरोपी प्रशांत साहू अपने अन्य साथी जयदीप साहू, विशाल वर्मा, प्रिंस बकला, पीयुष पाण्डेय एवं विधि से संघर्षरत बालकों के साथ डण्डा एवं राड लेकर आये और रामनवमीं के समय विवाद की बात को लेकर प्रार्थी से शराब पीने के लिए पैसों की मांग किए, प्रार्थी व्दारा पैसा नहीं है कहने पर सभी प्रार्थी के साथ हाथ, डण्डा एवं राड से मारपीट किए और भाग गए। मारपीट से प्रार्थी के शरीर में चोटें आई है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मोहन नगर में अप.क्र.- 156/2025, धारा 190, 191(3), 119 (2), 351(3), बीएनएस 2023 कायम कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण के आरोपियों की पतासाजी कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार किया गया। आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत बालकों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शिव प्रसाद चन्द्रा, थाना प्रभारी मोहन नगर, प्र. आर. दिनेश सोनी एवं अन्य कर्मियों की भूमिका उल्लेखनीय रही ।
आरोपी –
1- प्रशांत कुमार साहू पिता चुम्मन लाल साहू 18 वर्ष, हरि नगर, मुस्कान पैलेस के पास, मोहन नगर
2- विशाल वर्मा पिता अनिल वर्मा 20 वर्ष, प्रथम वाहिनी, छसबल, टी-4, मोहन नगर।
3- जयदीप कुमार साहू पिता चुम्मन लाल साहू 20 वर्ष, प्रथम वाहिनी, छसबल, मो. नगर
4-पीयुष पाण्डेय पिता हरेन्द्रनाथ पाण्डेय, 18 वर्ष, आशा नगर, मोहन नगर
5- प्रिंस बकला पिता सुरेन्द्र बकला 18 वर्ष एवं 07 माह, प्रथम वाहिनी, छसबल, एच-7, मोहन नगर
एवं 02 विधि से संघर्षरत बालक ।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




