
CPCB Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Central Pollution Control Board) ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत साइंटिस्ट से लेकर स्टेनोग्राफर और क्लर्क तक कुल 65 से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी. CPCB की इस वैकेंसी के लिए काफी समय से आवेदन प्रक्रिया शुरू है और अब जल्द ही विंडो क्लोज कर दी जाएगी.
कहां और कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cpcb.nic.in या सीधे app1.iitd.ac.in पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें, फिर लॉग इन कर फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा कर आवेदन पूरा करें.
फॉर्म भरने की लास्ट डेट
इच्छुक उम्मीदवार इस वैकेंसी के लिए 28 अप्रैल 2025 तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं.
इन पदों पर होगी भर्तियां
इस भर्ती अभियान में साइंटिस्ट बी, असिस्टेंट लॉ ऑफिसर, सीनियर टेक्निकल सुपरवाइजर, सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, टेक्निकल सुपरवाइजर, असिस्टेंट, एकाउंट्स असिस्टेंट, जूनियर ट्रांसलेटर, सीनियर ड्राफ्ट्समैन, जूनियर टेक्निशियन, लेब असिस्टेंट, अपर डिविजन क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्टेनोग्राफर, जूनियर लेब असिस्टेंट, लोवर डिविजन क्लर्क, फील्ड अटेंडेंट और MTS सहित कुल 69 पद शामिल हैं. हर पद के लिए योग्यता और अनुभव अलग-अलग निर्धारित किया गया है.
आवेदन शुल्क कितना देना होगा?
1 घंटे की परीक्षा के लिए:
जनरल, ओबीसी और EWS कैंडिडेट्स: 500 रुपये
एससी, एसटी, महिला उम्मीदवार: 150 रुपये
2 घंटे की परीक्षा के लिए:
जनरल, ओबीसी और EWS कैंडिडेट्स: 1000 रुपये
एससी, एसटी, महिला उम्मीदवार: 250 रुपये
जरूरी निर्देश
इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 28 अप्रैल 2025 है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके. आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें.
सही पोर्टल से ही करें आवेदन
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट या दी गई लिंक से ही आवेदन करें. किसी भी फर्जी वेबसाइट या एजेंट के झांसे में न आएं.
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




