24 घंटे में चोरी का खुलासा: भिलाई में लाखों के जेवरात चोरी, आरोपी रिश्तेदार ही निकला…

स्थान: पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)
शिक्षक कॉलोनी में लाखों की चोरी से सनसनी
भिलाई / भिलाई-3 की शिक्षक कॉलोनी, नूतन चौक में एक महिला के घर से करीब ₹7.85 लाख के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए। चोरी की ये वारदात 29 मार्च से 14 अप्रैल 2025 के बीच घटी, जब घर खाली था।
पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई चोरी, आरोपी निकला परिवार का ही सदस्य
प्रार्थिया राधिका हरदेल की शिकायत पर थाना पुरानी भिलाई में मामला दर्ज किया गया। जांच में राधिका के देवर का बेटा (अपचारी बालक) संदेह के घेरे में आया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने अपने दोस्त (एक अन्य नाबालिग) के साथ मिलकर जेवरात चुराए।
चोरी में शामिल था नाबालिग का पिता – आरोपी संतोष दुलानी
इस मामले में अपचारी बालक का पिता संतोष कुमार दुलानी, जो सोने-चांदी की दुकान चलाता है, भी शामिल पाया गया। उसने चोरी के सोने में से एक 15 ग्राम का बिस्किट गिरवी रखकर ₹1.4 लाख निकाले, जिसमें से ₹1.3 लाख उसने बेटे को वापस दे दिए।
बरामदगी: 326.986 ग्राम सोना और 740.33 ग्राम चांदी जब्त
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से संपूर्ण जेवरात बरामद कर लिए। कुल 326.986 ग्राम सोने और 740.33 ग्राम चांदी की बरामदगी हुई। पुलिस ने संतोष दुलानी को गिरफ्तार किया और दोनों नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत किया जाएगा।
कानूनी कार्रवाई जारी: आरोपी को भेजा जाएगा न्यायालय में
मामले में अपराध क्रमांक 144/2025 के तहत धारा 334(2), 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है। मुख्य आरोपी संतोष दुलानी (उम्र 43) निवासी कोहका को जल्द ही JMFC कोर्ट भिलाई-03 में पेश किया जाएगा।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




