chhattisgarhछत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ टेनिस संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, डॉ. हिमांशु द्विवेदी निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, देखें पूरी लिस्ट…

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश टेनिस संघ की वार्षिक आमसभा में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस अवसर पर डॉ. हिमांशु द्विवेदी को सर्वसम्मति से संघ का नया अध्यक्ष चुना गया, वहीं गुरुचरण सिंह होरा को महासचिव नियुक्त किया गया। चुनाव प्रक्रिया को ऑल इंडिया टेनिस संघ (AITA) के पर्यवेक्षक अनिल धुपर की निगरानी में सम्पन्न कराया गया। इसके अलावा चुनाव अधिकारी डॉ. अतुल शुक्ला, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ से विजय अग्रवाल, और खेल व युवा कल्याण विभाग से प्रवेश जोशी बतौर पर्यवेक्षक मौजूद रहे।

ये हैं छत्तीसगढ़ टेनिस संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी

प्रमुख पदाधिकारी:

  • अध्यक्ष: डॉ. हिमांशु द्विवेदी

  • महासचिव: गुरुचरण सिंह होरा

  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष: अवतार सिंह जुनेजा

उपाध्यक्षगण:

  • सुशील बालानी

  • रूपेंद्र सिंह चौहान

  • जी एस बांबरा

  • राजेश पाटिल

  • नरेश गुप्ता

कोषाध्यक्ष:

  • एस बत्रा

सह-सचिव:

  • सुनील सुराना

  • तरणजीत सिंह होरा

  • आनंद ठाकुर

कार्यकारिणी सदस्य:

  • डॉ. अजय पाठक

  • प्रदीप माथानी

  • प्रकाश कलश

  • रणधीर सिंह विरदी

  • चरणजीत सिंह ओबेरॉय

  • नेल्सन जतिन कुमार

  • जसप्रीत खनुजा

  • हेनरी सेंटियागो

  • मुकेश पिल्लै

  • गुरमीत सिंह भाटिया

4 वर्षों तक काम करेगी नई कार्यकारिणी

इस नई कार्यकारिणी का कार्यकाल अगले 4 वर्षों के लिए होगा। छत्तीसगढ़ में टेनिस को लोकप्रिय बनाने और युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए यह टीम अहम भूमिका निभाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button