careerJobsकैरियररोजगार

Railway ALP Recruitment 2025: रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के लिए निकली 9000 से अधिक भर्तियां, जानें कौन कर सकता है अप्लाई…

Railway ALP Recruitment 2025: अगर आप रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, रेलवे भर्ती बोर्ड यानी आरआरबी (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट के 9 हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती निकाली है. उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की लास्ट डेट 9 मई 2025 है.

जानें पदों की डिटेल्स

ईस्ट कोस्ट रेलवे- 1461

साउथ सेंट्रल रेलवे- 989

वेस्टर्न रेलवे- 885

साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे- 796

ईस्ट सेंट्रल रेलवे- 700

ईस्टर्न रेलवे- 768

वेस्ट सेंट्रल रेलवे- 759

नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे- 679

नॉर्थर्न रेलवे- 521

साउथर्न रेलवे- 510

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे- 508

सेंट्रेल रेलवे- 376

मेट्रो रेलवे कोलकाता- 225

नॉर्थइस्ट फ्रंटियर रेलवे- 125

नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे- 100

कौन कर सकता है अप्लाई ?

जानकारी के अनुसार, उम्मीदवार की उम्र 18 साल से 30 साल के बीच की होनी चाहिए. वहीं, अगल-अलग पदों के हिसाब से अलग-अलग योग्यता तय की गई है. कैंडिडेट कम से कम 10वीं पास हो. साथ ही आईटीआई में योग्यता होनी चाहिए. इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए.

कैसे होगा सेलेक्शन ?

बता दें, इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी जो कि कंप्यूटर बेस्ड होगी. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट आदि चरणों के आधार पर ही आपका फाइनल सेलेक्शन होगा.

आवेदन फीस 

नोटिफिकेशन के मुताबिक, SC, ST, भूतपूर्व सैनिक, दिव्यांग,महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और ओबीसी कैटेगरी के लिए 250 रुपये फीस रखी गई है. वहीं, बाकी कैटेगरी के लोगों को 500 रुपये आवेदन फीस जमा करनी होगी.

ये रहा लिंक- rrbapply.gov.in 

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button