छत्तीसगढ़दुर्ग

ज्योत जंवारा विसर्जन में शामिल हुए विधायक गजेन्द्र यादव….

दुर्ग। चैत्र नवरात्र के आखिरी दिन घरों व शीतला मंदिरों में रोपित फुलवारी का विर्सजन किया गया। नयापारा शीतला मंदिर से निकले जंवारा विसर्जन में विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। सेवा जसगीत की धुन पर नाचते-गाते बाजे की थाप पर झूमते भक्तों ने श्रद्घा के साथ ज्योत जंवारा विसर्जन किये।

नौ दिनों तक मां जगदम्बे की उपासना के बाद आज ज्योत जंवारा विसर्जन यात्रा निकाली गई जिसमे विधायक गजेन्द्र यादव विसर्जन में पहुँचे नागरिकों का अभिवादन करते रहे और तालाब में जंवारा विसर्जन में सहयोग किये। चैत्र नवरात्रि की महानवमी पर विधायक गजेन्द्र यादव ने निज निवास में नौ कन्याओं का विधिवत पूजन कर कन्या भोज का आयोजन कराया।

बालरूप में माँ भगवती का आशीर्वाद प्राप्त कर समस्त जनमानस के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। कन्याओ को चुनरी ओढ़ाकर कन्याओ का आरती लेकर चंदन तिलक लगाए और भोजन प्रसादी हेतु आमंत्रित किये। भोजन पश्चात् सभी कन्याओ को उपहार के रूप चूड़ी, बिंदिया सहित श्रृंगार का सामान भेंट कर सभी के सुख समृद्धि की कामना कर आशीर्वाद लिए।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button