DHAMTARIअपराधछत्तीसगढ़

पुलिस कस्टडी में युवक की मौत: मृतक पर करोड़ों रूपए की ठगी का लगा था आरोप, परिजन बोले….

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी की मौत हो गई। जिसके बाद यह मामला जांच का विषय बन गया है। मृतक आरोपी पर किसानों ने धान खरीदी में ठगी का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने न्यायालय से आरोपी को रिमांड पर लिया था। 

मृतक आरोपी दुर्गेश कठौलीया राजनांदगांव का रहने वाला है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जमकर पिटाई की थी। पिटाई की वजह से युवक की जान चले गई। जानकारी के मुताबिक, राजनांदगांव के भंवरमरा निवासी दुर्गेश सोनकर पर धमतरी के अर्जुनी में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि किसानों से उंचे दामों पर धान खरीदी का झांसा देकर दुर्गेश ने धान खरीदा और किसानों को पैसे नहीं लौटाए थे। पैसे मांगने पर मोबाइल बंद कर वो फरार हो गया था, जिसके बाद पीड़ित किसाने ने इसकी शिकायत अर्जुनी थाने में दर्ज कराई थी। दुर्गेश पर करीब 7 करोड़ की ठगी करने का आरोप लगा था।

पुलिस जांच में पता चला कि दुर्गेश के खिलाफ राजनांदगांव के बसंतपुर थाने में भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज था। अर्जुनी पुलिस ने 31 मार्च की शाम दुर्गेश कठोरिया को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर रिमांड में लिया। शाम 6 बजे उसे अर्जुनी थाना लाया गया था। इसी बीच उसकी तबीयत खराब हो गई। पुलिस उसे तत्काल अस्पताल लेकर गई, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक के परिजनों ने पुलिस की पिटाई से युवक की मौत होने का आरोप लगाया है। साथ ही मामले में जांच की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि युवक की मौत हार्ट अटैक से हुई है। फिलहाल मामले में जांच के बाद ही पता चल पायेगा कि किन परिस्थितियों में युवक की मौत हुई है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button