
दुर्ग । मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जितेन्द्र शुक्ला पुलिस अधीक्षक दुर्ग, सुखनंदन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, सत्यप्रकाश तिवारी नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर के निर्देशन में गिरफ्तारी वारंटी एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु दुर्ग जिले में प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है।
इसीक्रम में श्रीमती संगीता नवीन तिवारी माननीय जिला एव सत्र न्यायाधीश एफ.टी.सी पास्को एक्ट के न्यायालय के प्र0क्र0 46/2022 थाना वैशाली नगर के अप0क्र0-36/2022 धारा 354(घ)(1) 342 भादवि 9 पास्को एक्ट के प्ररकण में आरोपी कमलजीत सिह छाबड़ा पिता स्व0 नानक सिंह छाबड़ा उम्र 57 वर्ष निवासी एमआईजी सी म0न0-127 वैशाली नगर का गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
आरोपी कमलजीत छाबड़ा अपना सकुनत बदलकर बालकुम थाणे महाराष्ट्र में रह रहा था। आरोपी के सकुनत बदलकर थाणे महाराष्ट्र में होने की सूचना मिलने पर उनि0 अमित अंदानी थाना प्रभारी वैशाली नगर द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरेापी कमलजीत छाबड़ा के गिरफ्तारी वारंट की तामिली हेतु कर्मचारी दिगर राज्य थाणे महाराष्ट्र रवाना किया गया।
जहॉ पहुॅचकर आरोपी कमलजीत छाबड़ा को गिरफ्तार कर वापस आकर आरोपी कमलजीत छाड़बा को मय गिरफ्तारी वारंट के माननीय मजिस्ट्रेट श्रीमती संगीता नवीन तिवारी माननीय जिला एव सत्र न्यायाधीश एफ.टी.सी पास्को एक्ट के न्यायालय में उपस्थित किया गया। उपरोक्त कार्यवाही मे वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे