छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

होली मिलन में भक्तिमय गीतों से निगम का माहौल हुआ मंगलमय, महापौर,सभापति व आयुक्त ने खेली फूलों की होली….

दुर्ग । नगर निगम में गुरुवार को हुए होलिका दहन और फूलों की होली कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें महापौर श्रीमति अलका बाघमार,सभापति श्याम शर्मा,आयुक्त सुमित अग्रवाल सहित जन प्रतिनिधि निगम के अधिकारी/कर्मचारी एक साथ दिखे।

इस मौके पर महापौर,सभापति,आयुक्त व अन्य सदस्यों ने एक दूसरे को फूल बरसाकर होली की बधाई व शुभकामनाएं दी।होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। आज भेदभाव को भुलकर आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए संकल्प लेने का दिन है। महापौर ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि आज सभी वार्ड पार्षद एक साथ खुशी का त्योहार मना रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान जमकर फूलों की होली खेली गई। महापौर,सभापति,आयुक्त सहित जनप्रतिनिधियों के अलावा सभी निगम के कर्मचारी अधिकारी फूलों से सराबोर दिखे। भजनों में सभी ने जमकर नाचे।इस दौरान सभी ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी और पर्व को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की।

महापौर ने कहा रंग सद्भाव और स्नेह का संदेश देता है।उन्होंने शहर वासियों को होली की शुभकामनाएं दी।सभापति श्याम शर्मा ने शहर वासियों को होली की शुभकामनाएं दी और पर्व को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की।निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि होली के रंगों ने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में एक ऐसी उमंग और उत्साह का संचार किया है।

कार्यक्रम के दौरान होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेलें रघुवीरा जैसे गीतों पर वह जमकर झूमते दिखे। सभी के उत्साह को देखकर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और पदाधिकारी भी जमकर नाचे।कार्यक्रम के दौरान वार्डो के पार्षदो के अलावा अधिकारी/कर्मचारी सहित अन्य उपस्थित थे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button